LSG vs PBKS: पंजाब और लखनऊ के बीच मुकाबला आज, जानें आईएस बिंद्रा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट

Today IPL Match LSG vs PBKS: शिखर धवन की अगुवाई वाली पंजाब अंक तालिका में टॉप-4 चार में जगह पक्की करने के लिए एलएसजी (LSG) के खिलाफ मैच जीतना चाहेगी। जोकि वर्तमान में 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर विराजमान है।

is bindra stadium

IPL 2023, LSG vs PBKS: आईपीएल का 38वां मैच में आज पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। 28 अप्रैल को मोहाली में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच रोचक मुकाबला होने जा रहा है। पंजाब किंग्स पिछले मैच में मुंबई इंडियंस पर 13 रन की शानदार जीत के साथ लौट रही है, और अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

आज पंजाब (PBKS) को लखनऊ (LSG) के खिलाफ जीत मिलती है, तो शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम को अंक तालिका में टॉप-4 चार में जगह पक्की करने में मदद मिल सकती है, जोकि अभी 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स निराशाजनक हार के बाद जीत की उम्मीद के साथ मैदान पर नजर आएगी, एलएसजी को पिछले मैच में गुजरात टाइटंस से हार मिली थी। इस हार के लिए लखनऊ बहुत हद तक एलएसजी का बल्लेबाजी विभाग जिम्मेदार रहा, क्योंकि वे 136 रनों के लक्ष्य का भी पीछा नहीं कर सके।

आईएस बिंद्रा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम की पिच को देश में बेहतरीन बल्लेबाजी पिच में से एक माना जाता है। यह अधिकतर गेंद सीधे बल्ले पर आती हैं। तेज गेंदबाज नई गेंद का इस्तेमाल कुछ शुरुआती विकेट लेने के लिए भी कर सकते हैं, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनरों को मदद मिलेगी। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 है और पीछा करने वाली टीम का जीत का रिकॉर्ड भी बेहतर है।

मोहाली में कैसा रहेगा आज मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मोहाली में आज 28 अप्रैल के दिन ज्यादातर बादल छाए रहने की उम्मीद है। हालांकि, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल मैच के दौरान बारिश के खलल डालने की कोई संभावना नहीं है। 20 ओवर के मैच के दौरान हवा की गति लगभग 9-13 किमी/घंटा होगी, जबकि तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम
केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, कुणाल पंड्या, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), नवीन उल हक, आयुष बडोनी, आवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।

पंजाब किंग्स की पूरी टीम
शिखर धवन (कप्तान), अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, राहुल चाहर, सैम कुर्रन, ऋषि धवन, नाथन एलिस, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, हरप्रीत सिंह, विद्वाथ कावेरप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, प्रभसिमरन सिंह, कागिसो रबाडा , भानुका राजपक्षे, एम शाहरुख खान, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा, अथर्व तायडे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+