Aaj Ka IPL Match: लखनऊ ने पंजाब को 56 रन से हराया, प्वाइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग
Punjab Kings vs Lucknow Super Giants: पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने हाईस्कोरिंग मैच को अपने नाम किया। मोहाली के मैदान पर लखनऊ के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला।

PBKS vs LSG, 38th Match, Indian Premier League 2023: मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार अंदाज में जीत हासिल कर ली है। 258 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 19.5 ओवर में 201 रन ही बना पाई। इसके साथ ही लखनऊ ने 56 से मैच को अपने नाम कर लिया। लखनऊ ने जीत के साथ टॉप फोर में अपनी जगह बना ली है। लखनऊ की टीम ने नंबर दो पर अपना स्थान बना लिया है।
शिखर धवन रहे फ्लॉप: 258 जैसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही। इस मैच के जरिए वापसी कर रहे कप्तान शिखर धवन जल्द ही पवेलियन लौट गए। पंजाब को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। कप्तान शिखर धवन एक रन बनाकर मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर क्रुणाल पांड्या को कैच दे बैठे।
अथर्व तायदे ने जीता दिल: पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज अथर्व तायदे ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचने का काम किया। पंजाब के लिए अथर्व तायदे ने 36 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 66 रन की पारी खेली। अथर्व तायदे को रवि विश्नोई ने पवेलियन भेजने का काम किया।
लखनऊ ने बनाया इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल: लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब के खिलाफ आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल बनाने का काम किया। आईपीएल में सबसे अधिक 263 रन आरसीबी ने बनाया था। इसके बाद लखनऊ ने इस मैच में पंजाब के खिलाफ 257 रन जड़ने का काम किया।
दूसरी बार हुआ ऐसा: आईपीएल इतिहास में ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब कोई टीम 250 से अधिक रन बनाने में सफल रही है। लखनऊ के बल्लेबाजों ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी की। कप्तान केएल राहुल को छोड़ सभी बल्लेबाजों ने मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश की।
लखनऊ ने बनाए 257 रन : टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 257 रन बनाए थे। काइल मेयर्स, आयुष बदोनी और मार्कस स्टोइनिस के अलावा निलोस पूरन ने टीम के लिए बेहतरीन पारियां खेली। इस दौरान काइल मेयर्स और मार्कस स्टोइनिस ने शानदार अर्धशतक जड़ने का भी काम किया।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायदे, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, सैम करन, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह।
लखनऊ सुपरजायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, आवेश खान, यश ठाकुर।












Click it and Unblock the Notifications