PBKS vs LSG: केएल राहुल के आउट होने पर फैंस ने मनाया जश्न, कहा- अब लखनऊ की जीत पक्की
fans Trolled KL Rahul: केएल राहुल एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप रहे। पंजाब किंग्स के खिलाफ वह जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए।

PBKS vs LSG, 38th Match, Indian Premier League 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल एक बार फिर फैंस के निशाने पर आ गए हैं। लखनऊ और पंजाब के बीच आईपीएल का एक जबरदस्त मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में केएल राहुल बल्ले से बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे।
पंजाब ने जीता टॉस: पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन की इस मुकाबले में वापसी हुई है। लखनऊ के खिलाफ शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पंजाब के लिए कगिसो रबाडा भी इस मुकाबले में वापसी कर रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ की शुरुआत खराब रही।
केएल राहुल आउट: अपनी पुरानी टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ केएल राहुल के बल्ले से रनों की उम्मीद थी। लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना सके और जल्द ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। कगिसो रबाडा ने केएल राहुल को शाहरुख खान के हाथों कैच कराया। वह नौ गेंदों में 12 रन बना सके।
सोशल मीडिया पर फैंस ने किया ट्रोल: केएल राहुल के आउट होने के बाद सोशल मीडिया फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ फैंस ने तो राहुल के आउट होने पर खुशी जाहिर की। एक फैन ने लिखा कि केएल राहुल आउट हो गए हैं, मतलब अब लखनऊ के मैच जीतने की संभावनाएं अधिक है।
गुजरात के खिलाफ मिली थी हार: इससे पहले गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सात रन से हरा दिया था। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 135 रन बनाए थे। जिसके जवाब में लखनऊ की टीम सात विकेट खोकर 128 रन ही बना पाई। इस तरह लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा।
राहुल ने बनाए थे 61 गेंद में 68 रन: केएल राहुल ने इस मुकाबले में 61 गेंद में 68 रन बनाने का काम किया था। आखिरी ओवर में मोहित शर्मा ने उन्हें जयंत यादव के हाथों कैच कराया। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए और गुजरात ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications