IPL 2023 PBKS vs KKR 2nd Match: केकेआर ने टॉस जीत कर पंजाब किंग्स के खिलाफ बॉलिंग चुनी, जानिए कैसी है टीम

IPL 2023 KKR vs PBSK: आईपीएल 2023 में आज पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। केकेआर के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है।

IPL 2023 PBKS vs KKR 2nd Match

IPL 2023 PBKS vs KKR Toss and Playing 11: आईपीएल 2023 में आज (1 अप्रैल) पंजाब किंग्स की टीम मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी है। पंजाब किंग्स नए कप्तान शिखर धवन की अगुवाई में खेलने जा रही है तो वहीं केकेआर की टीम भी नीतीश राणा के अंडर में पहली बार खेलेगी। श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में नीतीश राणा की कप्तानी और उनका बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने वाली चीज होगी।

पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल में लगातार खराब प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में नहीं पहुंच पा रही है। वे पिछले कई सीजन में अधिकतर मौके पर छठे स्थान पर ही रहते हैं और वे अब तीन साल बाद 'होम और अवे' फॉर्मेट आने के बाद अपने घरेलू मैदान से जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगे। इस दौरान आईपीएल के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन पर भी नजरें रहेगी जिसके लिए पंजाब किंग्स ने अपनी पूरी तिजोरी खोल दी। टीम के पास जॉनी बेयरस्टो नहीं होंगे जो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं तो वहीं ले लियाम लिविंगस्टोन भी पहला मैच खेलने से मिस करेंगे।

पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन-

पंजाब किंग्स में अफगानिस्तान के 21 साल के युवा विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज का आईपीएल डेब्यू हुआ है। उनको लेकर काफी बातें की जा रही हैं। इस खिलाड़ी को बड़े मंच पर पर प्रदर्शन करते देखना उत्सुकता भरा होगा।

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, सैम करन, सिकंदर रजा, शाहरुख खान, राहुल चाहर, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, नेथन एलिस,

PBSK Impact Players- मैट शॉर्ट, ऋषि धवन, मोहित राठी, हरप्रीत सिंह

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (कीपर), मनदीप सिंह, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, अनुकुल रॉय, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती

KKR Impact Players: डेविड वीजा, एन जगदीशन, वैभव अरोड़ा, वेंकटेश अय्यर, सुयश शर्मा

Recommended Video

    IPL 2023: David Warner ने Family को किया याद, कप्तान ने जूतों पर लिखा सभी का नाम | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+