PBKS vs GT Bowling Prediction: ये है धाकड़ गेंदबाजों का मुकाबला, कौन लेगा आज सबसे ज्यादा विकेट
PBKS vs GT Best Bowlers in Hindi: आईपीएल 2023 में आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला है और दोनों ही टीमों के पास बढ़िया गेंदबाजी विकल्प मौजूद है। रबाडा के आने से पंजाब की गेंदबाजी को और मजबूत होना चाहिए।

PBKS vs GT Bowling Prediction for Today Match: आईपीएल 2023 में आज मोहाली के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स की टीम गुजरात टाइटंस के सामने होगी। गुजरात टाइटंस को पिछले मुकाबले में रिंकू सिंह ने केकेआर के खिलाफ अप्रत्याशित हार दिलाई थी तो वही पीबीकेएस पिछले मुकाबले में सनराइजर्स के हाथों हारे थे।
1. राशिद खान- आज के मैच के टॉप विकेट टेकर की बात करें तो राशिद खान नंबर एक पर आएंगे जिन्होंने पिछले मुकाबले में हैट्रिक लेकर गेम पलट दिया था। राशिद अपने विकेट लेने के अंदाज में फिर से वापस आ गए हैं क्योंकि उन्होंने इस सीजन में अभी तक 3 मैचों में 8 विकेट लिए हैं जिनमें उनका औसत 11.75 का रहा है। उन्होंने पिछले मैच में हार्दिक की गैरमौजूदगी में कप्तानी भी की थी।
2. मोहम्मद शमी- मोहम्मद शमी अभी तक विकेट निकालने में कामयाब रहे हैं और उन्होंने तीन मैचों में 6 विकेट चटकाकर गुजरात टाइटंस का काम आसान किया है। उन्होंने अपने पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ 4 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट लिया था। शमी मोहाली की पिच पर मौजूद थोड़ी बहुत मदद का इस्तेमाल करना चाहेंगे।
Recommended Video

आज के मैच में सबसे ज्यादा रन कौन बनाएगा- IPL 2023 PBKS vs GT: टॉप की फॉर्म में हैं दोनों टीमों के ये 3 बल्लेबाज, कौन बनाएगा आज सबसे ज्यादा रन
3.अल्जारी जोसेफ- शमी की तरह उनके जोड़ीदार जोसेफ ने भी अभी तक अपनी टीम के लिए बढ़िया काम किया है और टूर्नामेंट के 3 मुकाबलों में 6 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने अपने पिछले मैच में 2 विकेट लिए थे और एक्सप्रेस स्पीड के चलते आज सबसे ज्यादा विकेट लेने के दावेदार होंगे।
4. कैगिसो रबाडा- नंबर चार पर एक दिलचस्प गेंदबाज हैं और वह हैं दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज कैगिसो रबाडा। रबाडा की गैर मौजूदगी में पंजाब की टीम ने नेथन एलिस को खिलाया है जिन्होंने बहुत बढ़िया गेंदबाजी करके दी है। लेकिन आज उनको बाहर बैठना भी पड़ सकता है क्योंकि रबाडा हमेशा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहें हैं।












Click it and Unblock the Notifications