IPL 2023 PBKS vs GT: टॉप की फॉर्म में हैं दोनों टीमों के ये 3 बल्लेबाज, कौन बनाएगा आज सबसे ज्यादा रन
GT vs PBKS Match Hindi: आईपीएल 2023 के 18वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस का सामना करेगी।

GT vs PBKS Match Batting Prediction in Hindi: आईपीएल का सोलवां सीजन अपने रोमांचक मैचों के दौर में चल रहा है जहां हर दिन आखिरी गेंद तक जाने वाले मुकाबले होते हैं। आज का मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच है। सीजन के 18वें मुकाबले में शिखर धवन की अगुवाई में पंजाब की टीम मोहाली में अपने घरेलू मैदान पर डिफेंडिंग चैंपियन का सामना करेगी।
1. शिखर धवन- आज के मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो उस शिखर धवन का नाम सबसे पहले आता है। शिखर धवन ने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अकेले दम पर मोर्चा लिया था और नाबाद 99 रन बनाए थे। एक समय उनकी टीम 100 रन भी बनाती नहीं दिखाई दे रही थी लेकिन पीबीकेएस ने धवन की बदौलत 9 विकेट पर 143 रन बनाए थे।
हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद को जीत मिली लेकिन धवन आज अपनी टॉप फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाना चाहेंगे। धवन आईपीएल 2023 के 3 मैचों में 225 के एवरेज से 225 रन बना चुके हैं।
Recommended Video

2. साई सुदर्शन- सुदर्शन गुजरात टाइटंस की खोज कहें जा सकते हैं जिन्होंने अभी तक आईपीएल के तीन मैचों में अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई है। 21 साल के चेन्नई से ताल्लुक रखने वाले बल्लेबाज ने तीन मैचों में 68.50 की औसत के साथ 137 रन बनाए हैं। उन्होंने केकेआर के खिलाफ पिछले मुकाबले में भी 38 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली थी।
3. शुभमन गिल- नंबर तीन पर है शुभमन गिल जो अच्छी फॉर्म में हैं लेकिन आईपीएल 2023 में अभी तक बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं। उन्होंने केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में 31 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली थी और आज वह बड़ा स्कोर करने की ओर देखेंगे। गिल बहुत अच्छी फॉर्म में है और उन्होंने अभी तक तीन मैचों में 38.67 की औसत के साथ 116 रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications