PBKS vs DC: अथर्व तायडे को रिटायर्ड आउट करना गलत था, वीरेंदर सहवाग ने उठाया सवाल

पंजाब किंग्स को जब रनों की आवश्यकता थी, उस समय तायडे संघर्ष कर रहे थे, फिफ्टी के बाद वह धीमे थे और उनकी जगह जितेश शर्मा को बैटिंग करने भेजा गया था।

Atharva Taide

IPL 2023, Virender Sehwag on Atharva Taide: पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में 15 रनों की करीबी हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब किंग्स ने 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 198 रन बनाये थे। लियाम लिविंगस्टोन ने काफी प्रयास किया लेकिन वह चेज नहीं कर पाये। उन्होंने 94 रन बनाये।

पंजाब ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान अथर्व तायडे को रिटायर्ड आउट कर दिया। वह फिफ्टी के बाद धीमा हो गए थे। उनकी जगह जितेश शर्मा को खेलने के लिए भेज दिया गया था। हालांकि इसका कोई फायदा नहीं हो पाया। इसे लेकर वीरेंदर सहवाग की तरफ से एक बड़ी प्रतिक्रिया आई है।

क्रिकबज से बातचीत करते हुए वीरेंदर सहवाग ने पंजाब के फैसले को गलत बताया। उन्होंने कहा कि तायडे को पहले ही रिटायर्ड कर देते। वह 36 गेंद खेल चुके थे, उस समय उनको रिटायर्ड करते और 6 गेंद किसी और को मिलती, जिन पर 15 रन भी आ सकते थे। गौरतलब है कि तायडे ने 42 गेंदों में 55 रन बनाये।

सहवाग ने आगे कहा कि चोट का झूठा बहाना बनाकर तायडे को रिटायर्ड हर्ट करना था। रिटायर्ड आउट करके भेजने का निर्णय गलत था क्योंकि वह वापस बैटिंग करने के लिए नहीं आ सकते थे। चोट का बहाना बनाकर जाने के बाद वापस आया जा सकता था। क्रुणाल पांड्या ने ऐसा किया था।

गौरतलब है कि अथर्व तायडे फिफ्टी के बाद रिटायर्ड आउट होकर चले गए थे, इसका मतलब था कि वह वापस खेलने के लिए नहीं आ सकते थे। उनकी जगह बैटिंग करने के लिए आए जितेश शर्मा के बल्ले से भी रन नहीं आये। वह बिना खाता खोले ही एनरिक नॉर्टजे की गेंद पर आउट होकर चलते बने।

214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के लिए लिविंगस्टोन ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। 48 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 94 रन बनाये। इस दौरान 5 चौके और 9 छक्के उनकी बल्लेबाजी के दौरान देखने को मिले। वह 94 के स्कोर पर इशांत की गेंद पर आउट हुए। यह बीसवें ओवर की अंतिम गेंद भी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+