IPL 2023: 'फिनिशर की भूमिका में धोनी के करीब कोई नहीं है,' राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी का दावा

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में काफी मौकों पर अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से गेम समाप्त किया है। इस मामले में उनको महारथ हासिल है।

MS Dhoni

IPL 2023: आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी को काफी लम्बा अनुभव है। इसके अलावा धोनी के पास अंतरराष्ट्रीय पर तीनों प्रारूप का अनुभव है। टीम इंडिया में वह काफी बार फिनिशर की भूमिका निभा चुके हैं। आईपीएल में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। जब भी फिनिशरों की बता की जाती है, तो धोनी का नाम उसमें जरुर आता है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग ने अब महेंद्र सिंह धोनी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। पराग का मानना है कि जब गेम फिनिश करने की बात आती है, तो धोनी के करीब कोई नहीं है।

धोनी जैसा फिनिशर कोई नहीं

पीटीआई से बातचीत में पराग ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के लिए मैं पिछले तीन वर्षों से फिनिशर की भूमिका निभाने लगा हूं। मेरे दिमाग में एक ही नाम आता है, जिसके बारे में पहले भी काफी कुछ बोला जा चुका है और वह महेंद्र सिंह धोनी हैं। मुझे नहीं लगता कि फिनिशर की भूमिका में उनके जैसी कला किसी अन्य खिलाड़ी के पास है। इस भूमिका के लिए मैं हमेशा उनको ही देखता हूं। मैं यह देखता हूं कि वह किस तरह गेम को गहराई तक लेकर जाते हैं और फिनिश करते हैं।

रॉयल्स के खिलाड़ी अच्छी लय में दिख रहे हैं

गौरतलब है कि रियान पराग ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 165 से ऊपर के स्ट्राइक रेट के साथ 253 रन बनाये हैं। उन्होंने कहा कि मेरा घरेलू सीजन काफी अच्छा रहा है और इससे मैं अपनी आईपीएल तैयारियां कर पा रहा हूं। जयपुर में हमारा कैम्प हुआ था। हर कोई गेंद और बल्ले से अच्छा कर रहा है। मेरे अंदर आत्मविश्वास की कमी नहीं रही है। प्रदर्शन अच्छा होता है, तो यह दिखने लगता है। आत्मविश्वास से ही आप अच्छा प्रदर्शन कर पाते हो।

राजस्थान रॉयल्स पिछले साल फाइनल में थी

गौरतलब है कि पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। फाइनल तक का सफर तय करने के बाद रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी राजस्थान रॉयल्स की टीम सॉलिड दिख रही है। ऐसे में उनके प्रदर्शन में वही धार देखने को मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+