नवीन उल हक का विवादों से है गहरा नाता, कोहली से पहले इन 3 खिलाड़ियों से किया था झगड़ा
LSG vs RCB: नवीन उल हक का मैदान पर बर्ताव सरल नहीं रहा है। वह विवादों में पहले भी रहे हैं और झगड़ा करना उनके लिए आम बात है।

Naveen Ul Haq Controversies: सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी के बीच मैच के दौरान मैदान पर कहासुनी देखने को मिली। मुकाबला समाप्त होने के बाद भी मामला जारी था। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और अफगानिस्तान के गेंदबाज नवीन उल हक के बीच बहस देखने को मिली थी।
नवीन लखनऊ के लिए खेल रहे हैं। उनकी बैटिंग के दौरान सिराज से कुछ बातचीत हुई। इसके बाद कोहली भी आए और उनसे भी बहस हुई। मैच के बाद मामला और ज्यादा बढ़ गया और गौतम गंभीर भी आ गए। विराट कोहली काफी गुस्से में दिखे थे। उन्होंने नवीन उल हक को जूता तक दिखा दिया था।
नवीन उल हक के साथ किसी से उलझने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी वह इस तरह की हरकतें कर चुके हैं। खास बात यह भी है कि उनकी बहस सीनियर क्रिकेटरों से ही होती है। लंका प्रीमियर लीग में भी उनकी बहस कुछ खिलाड़ियों के साथ हो गई थी।
थिसारा परेरा के साथ हुआ पंगा
लंका प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में थिसारा परेरा जब रन लेकर दौड़ रहे थे, उस समय दूसरे रन के दौरान नवीन उल हक उनके सामने आ गए। परेरा उनसे टकराने के बाद भी रन लेने में सफल रहे। इसके बाद उन्होंने आपत्ति जताई। इस पर नवीन उल हक भड़क गए। दोनों खिलाड़ी आपस में धक्का-मुक्की तक आ गए। उसमें नवीन उल हक लड़ने के लिए उतावले दिख रहे थे।
मोहम्मद आमिर के साथ किया झगड़ा
लंका प्रीमियर लीग के ही मुकाबले में मोहम्मद आमिर ने बल्लेबाजी के दौरान नवीन के गेंद पर चौका मार दिया। इसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस देखी गई। नवीन उल हक और मोहम्मद आमिर दोनों ही मैदान पर उलझ गए थे।
शाहिद अफरीदी को भी गलत जवाब दिया
आमिर से झगड़े के बाद जब शाहिद अफरीदी के साथ भी मामला गर्म हो गया। अफरीदी भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने कहा कि देखो बेटा तुम्हारे जन्म से पहले मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ दिया था। मुकाबले के बाद भी यह बयानबाजी चलती रही। हाथ मिलाते हुए भी नवीन उल हक ने शाहिद अफरीदी को कुछ कहा था। इस तरह नवीन उल हक के लिए विवाद करना कोई नई बात नहीं है। उनका ध्यान खेल में कम और विवादों में ज्यादा रहता है।












Click it and Unblock the Notifications