IPL 2023: मुंबई इंडियंस से जुड़ा यह नया खिलाड़ी, आरसीबी और चेन्नई से खेल चुका है
Mumbai Indians की टीम में किस खिलाड़ी को चोट या अन्य परेशानी है, इस बारे में साफ़ तौर पर कुछ भी बाहर नहीं आया है।

IPL 2023, Chris Jordan: मुंबई इंडियंस में एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी आने की खबरें आई हैं। इंग्लैंड के खिलाड़ी क्रिस जॉर्डन का नाम रिप्लेसमेंट के तौर पर आ रहा है। यह इंग्लिश खिलाड़ी पिछले साल दिसम्बर में हुई नीलामी के दौरान अनसोल्ड रहा था। अब उनको मुंबई में शामिल करने की खबरें आई हैं।
ESPNCricinfo की रिपोर्ट के अनुसार क्रिस जॉर्डन को मुंबई इंडियंस ने रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर शामिल किया है। हालांकि यह साफ़ नहीं हुआ है कि किस खिलाड़ी को रिप्लेस करते हुए जॉर्डन को टीम में शामिल किया गया है। मुंबई इंडियंस के ज्यादातर खिलाड़ी फिट हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए चोट की चिंता जोफ्रा आर्चर को लेकर थी। हाल ही में वह सर्जरी के लिए बेल्जियम गए थे। मुंबई के कोच मार्क बाउचर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि यह एक छोटी सर्जरी थी। हम देखेंगे कि जोफ्रा क्या कर सकते हैं। वह काफी समय से बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं। हमारी गेंदबाजी में वह एक अलग पहलू शामिल करते हैं।
मुंबई इंडियंस में जोफ्रा आर्चर के अलावा अन्य विदेशी खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड और कैमरन ग्रीन आदि हैं। डुआन यानसेन, रिली मेरिडिथ और जेसन बेहरनडॉर्फ आदि खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि इनमें से किसी को भी चोट लगने की कोई खबर सामने नहीं आई है।
जॉर्डन ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में अपना अंतिम मुकाबला पिछले साल 17 अप्रैल को खेला था। गुजरात टाइटंस के विरुद्ध जॉर्डन ने वह मुकाबला खेला था। वह उस मुकाबले में बेहतर गेंदबाजी करने में नाकाम रहे थे। जॉर्डन ने 58 रन खर्च किये थे। इसके बाद चेन्नई ने उनको रिलीज कर दिया। वह आरसीबी और पंजाब से भी खेल चुके हैं।
मुंबई इंडियंस रविवार शाम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अब तक तीन मैचों में जीत दर्ज की है। वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान टीम एक और्जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में स्थिति मजबूत करने का प्रयास करेगी।












Click it and Unblock the Notifications