IPL 2023: MI ने की रिचर्डसन के रिप्लेसमेंट की घोषणा, 1.5 करोड़ में लिया लंबे कद का फास्ट स्पीड बॉलर
IPL 2023 in Hindi: मुंबई इंडियंस ने जे रिचर्ड्सन की जगह पर जो गेंदबाज लिया है उसका बिग बैश 2022-23 सीजन काफी अच्छा गया है। लंबे कद का ये ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजी काफी अच्छी गति से बॉलिंग भी कर सकता है।

IPL 2023 Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस (एमआई) की टीम ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के रिले मेरेडिथ को चोटिल तेज गेंदबाज जे रिचर्डसन की जगह टीम में शामिल किया है। रिचर्डसन हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते आईपीएल के 16वें सीजन से बाहर हो गए हैं। वे आईपीएल के पिछले सीजनों में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
MI के लिए खेल चुके हैं- रिले मेरेडिथ ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 में 8 मैच खेलते हुए 8 विकेट चटकाए थे। ये उनका एमआई के लिए पहला सेशन था। रिले मुंबई इंडियंस के अगले मैच में टीम के साथ जुड़ जाएंगे जो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होगा। मुंबई की टीम इससे पहले जसप्रीत बुमराह की चोट से जूझ रही है जो लोअर बैक सर्जरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हैं।
बेस प्राइस पर ले लिया- मेरेडिथ ने 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हुए हैं और 8 विकेट चटकाएं हैं। उनको मुंबई इडियंस की टीम ने 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा है। रिले मेरेडिथ जे रिचर्डसन के लिए लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट होंगे। वे एक लंबे गेंदबाज हैं जिनकी स्पीड काफी ज्यादा रहती है। मेरेडिथ आमतौर पर पिचों से बाउंस निकालने के लिए भी जाने जाते हैं। उनको आईपीएल नीलामी में 1.5 करोड़ रुपए की बेस्ट प्राइस पर लाया गया था लेकिन किसी टीम ने नहीं खरीदा।
Recommended Video

हालिया फॉर्म ठीक है- इस गेंदबाज का बिग बैश लीग 2022 23 सीजन भी अच्छा रह चुका है जिसमें उन्होंने 14 मैचों में 21 विकेट चटकाए थे हालांकि उनका इकोनामी रेट थोड़ा ज्यादा रहा था जो 8.1 का था। मेरिडेथ मुंबई इंडियंस में जेसन बेहरेनडॉर्फ, जोफ्रा आर्चर, कैमरून ग्रीन जैसे तेज गेंदबाजों के साथ जुड़ेंगे।
मुंबई इंडियंस की टीम ने अभी मौजूदा सीजन में एक मैच खेला है और बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में उनको आरसीबी से 8 विकेट से हार मिली थी। मुंबई की टीम के लिए पिछले दो सीजन भी काफी खराब रहे जहां वे प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाए।
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 पूरी टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, डेवाल्ड ब्रेविस, रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, कुमार कार्तिकेय, अर्जुन तेंदुलकर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, संदीप वारियर, आकाश मधवाल, डुआन जानसन, विष्णु विनोद, राघव गोयल












Click it and Unblock the Notifications