'शेर कभी बूढ़ा नहीं होता...थाला इज बैक'! IPL 2023 की तैयारी में जुटे धोनी, वीडियो देख फैंस हैरान

MS Dhoni practices hitting massive sixes: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बल्ला उठाकर आईपीएल की प्रैक्टिस शुरू कर दी है। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Dhoni

MS Dhoni practices hitting massive sixes: धोनी को छक्का लगाते देखना भला किसे पसंद नहीं होगा। भारत को कई अहम मुकाबलों में आखिरी ओवर में जीत दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान रह चुके हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने दो बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा कई घरेलू सीरीज में भी भारत को धोनी की कप्तानी में जीत मिल चुकी है।

धोनी ने कर दी तैयारी शुरू

धोनी ने कर दी तैयारी शुरू

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में हिस्सा लेने को तैयार है। धोनी कप्तानी में चेन्नई की कोशिश एक बार फिर खिताब पर कब्जा जमाने की होगी। 41 वर्षीय धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। ऐसे में फैंस भी अपने सुपरस्टार को एक शानदार विदाई के साथ आईपीएल छोड़ते हुए देखना चाहेंगे। धोनी ने भी आईपीएल की तैयारी शुरू कर दी है।

सिक्स लगाते वीडियो वायरल

सिक्स लगाते वीडियो वायरल

धोनी की प्रैक्टिस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे छोटे बच्चों के सामने माही अपने ही अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने कई बेहतरीन शॉट लगाए, जिसे देखकर यह कहना मुश्किल है कि धोनी लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। धोनी अपनी फिटनेस पर लगातार हार्ड वर्क करते रहे हैं।

वीडियो देख क्रेजी हुए फैंस

वीडियो देख क्रेजी हुए फैंस

माही का यह अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर फैंस भी उनके दीवाने हो रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि शेर कभी बूढ़ा नहीं होता...थाला इज बैक! दरअसल, 41 साल की उम्र में भी धोनी अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच रहे हैं। धोनी की कप्तानी में साल 2010, 2011, 2018 और 2021 में चेन्नई की टीम आईपीएल ट्रॉफी जीतने का कारनामा कर चुकी है। फैंस को धोनी से एक और ट्रॉफी की उम्मीद होगी। धोनी की कप्तानी में टीम 8 बार आईपीएल के फाइनल तक पहुंची है।

आईपीएल 2023 के लिए ऐसी है CSK की टीम

आईपीएल 2023 के लिए ऐसी है CSK की टीम

चेन्नई सुपरकिंग्स का फुल स्क्वॉड: एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, बेन स्टोक्स, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, काइले जेमिंसन, निशांत सिंधू, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मतीशा पाथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर , प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्ष्णा, शेख रशीद, भगत वर्मा और अजय मंडल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+