IPL 2023: रात 3:30 बजे एक बार फिर ग्राउंड पर पहुंचे महेद्र सिंह धोनी, झूम उठे स्टेडियम में मौजूद फैंस
IPL 2023 MS Dhoni: धोनी-धोनी सोमवार देर रात तक अहमदाबाद साहित देश के अलग-अलग शहरों में फैंस के जुबां पर यही नाम था।

CSK vs GT Final, fans Loud Cheer: आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया यह फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। अंतिम गेंद पर चैंपियन का फैसला हुआ और आखिरी गेंद पर चेन्नई की टीम ने बाजी मार ली।
धोनी का क्रेज: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद आईपीएल में धोनी अपना जादू बिखेर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार आईपीएल का खिताब दिलाने का कारनामा किया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच विकेट से जीतकर चेन्नई एक यादगार जीत हासिल की। फैंस के जहन में चेन्नई का यह फाइनल मुकाबला लंबे समय तक ताजा रहेगा।
देर रात तक स्टेडियम में दिखे फैंस: धोनी की दीवानगी का आलम यह रहा कि मैच खत्म होने के बाद भी फैंस स्टेडियम में ही रुके रहे। चेन्नई के चैंपियन बनने के बाद फैंस स्टेडियम में धोनी-धोनी का नारा लगा रहे थे। एक लाख 32 हजार दर्शकों की क्षमता वाले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल देखने के लिए काफी तादाद में चेन्नई के फैंस पहुंचे हुए थे।
धोनी ने जीता फैंस का दिल: चेन्नई सुपर किंग्स और धोनी के फैंस काफी दूर से कई दिनों का सफर तय करने के बाद अहमदाबाद फाइनल मैच देखने पहुंचे थे। ऐसे में पोस्टर प्रेजेंटेशन होने के बाद धोनी ग्राउंड पर पहुंचे। देर रात करीब 3:30 बजे धोनी ने हाथ हिलाकर फैंस का शुक्रिया अदा किया। वह मैदान के चाोरों तरफ चक्कर लगाते नजर आए।
रोमांचक रहा मुकाबला: गुजरात ने 214 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। बारिश की वजह से चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। चेन्नई की ओर से डेवोन कॉन्वे ने पावरप्ले में तेज गति से रन बनाने का काम किया। इसके बाद अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे और अंबाती रायडू ने भी टीम के लिए अहम रन जोड़े। अंत में रवींद्र जडेजा ने 2 गेंदों में 10 रन बनाकर चेन्नई को जीत दिलाई।












Click it and Unblock the Notifications