'कोहली ने आते ही बल्ला फेंक दिया...मैं ठीक बगल में बैठा था..,' कैफ ने सुनाया विराट का दिलचस्प किस्सा
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली ने पिछले रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने पहले मैच में नाबाद 82 रन की दमदार पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 49 गेंदों पर 6 चौके और 5 छक्के लगाए थे।

IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पिछले रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2023 के अपने पहले मैच में नाबाद 82 रन की दमदार पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 49 गेंदों पर 6 चौके और 5 छक्के लगाए। इस मुकाबले में मिली जीत में अहम भूमिका निभाते हुए कोहली ने आरसीबी को एक मजबूत शुरुआत के साथ आगाज करने का मौका दिया। इस बल्लेबाज ने एशिया कप के दौरान एक शतक का लंबा इंतजार खत्म किया, और उसके बाद से एकदिवसीय और टेस्ट प्रारूपों में चार और शतक जोड़े हैं।
मोहम्मद कैफ ने विराट कोहली के बारे में बताई दिलचस्प स्टोरी
आईपीएल के उद्घाटन के बाद से ही कोहली रॉयल चैलेंजर्स के साथ जुड़े हुए हैं, लेकिन अब तक वह खिताब उठाने में असफल रहे, हालांकि, कोहली ने समय-समय पर अपना दमदार प्रदर्शन भी दिखाया है। कोहली वर्तमान में टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी है, इस बीच पूर्व आरसीबी टीम के साथी मोहम्मद कैफ ने आईपीएल के शुरुआती वर्षों के दौरान बल्लेबाजों की रनों की भूख के बारे में एक दिलचस्प स्टोरी शेयर की। कैफ ने उस समय को याद किया जब कोहली एक बार खराब शॉट खेलने के बाद कम स्कोर पर आउट हो गए थे और उन्होंने ड्रेसिंग रूम में अपना गुस्सा जाहिर किया।
'कोहली ने आते ही फेंक दिया था अपना बैट'
उन्होंने कहा कि, 'एक बार ऐसा भी हुआ था जब विराट कोहली उसी तरह आउट हुए थे जैसे आज (गुरुवार को केकेआर के खिलाफ) आउट हुए थे। मैं उनके ठीक बगल में बैठा था और मुझे लगा कि वह गुस्से में अपना बल्ला जरूर फेंकेंगे, और ऐसा ही हुआ जब वे आए तो सीधे बैट फेंका, पैड हटाया, मैं उसके पास बैठा था, और उन्होंने कहा कि, 'मैं अगली बार बड़ा स्कोर करने जा रहा हूं', कैफ ने स्टार स्पोर्ट्स पर अपनी कमेंट्री के दौरान इस बात का जिक्र किया।
उन्होंने बताया कि 'कोहली ने अगली पारी में नाबाद 72 रन बनाए। उन्होंने बताया कि कोहली ने अपने खराब प्रदर्शन को भुलाकर अगले ही मैच में 72 रन बनाए। तब मुझे अहसास हुआ कि यह खिलाड़ी खास है।' हालांकि, विरोट कोहली गुरुवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के दूसरे मैच में छाप छोड़ने में असफल रहे। इस मुकाबले में 18 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए। आरसीबी को आखिरकार 81 रन की भारी हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब टीम 10 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications