MI vs RR: हिटमैन के जन्मदिन पर हिटिंग करेगी मुंबई इंडियंस, दोनों टीमों के चौंकाने वाले आंकड़े

MI vs RR Match: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाएगा। हेड टू हेड के मामले में राजस्थान रॉयल्स की टीम थोड़ी पीछे नज़र आ रही है।

MI vs RR

MI vs RR Head to head: आईपीएल में आज का दिन बेहद खास है। डबल हेडर में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होना है। शाम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा। खास बात यह है कि मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में मुंबई जीत दर्ज करना चाहेगी।

इसके अलावा आईपीएल का यह 1000वां मैच होगा। एक और खास बात यह है कि यह मैच पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस और आईपीएल इतिहास का पहला सीजन जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई का प्रदर्शन इस सीजन खराब ही रहा है।

मुंबई इंडियंस की टीम इस समय नौवें स्थान पर है। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने तालिका में दूसरा स्थान बनाया है। दोनों टीमों के आंकड़ों पर नज़र डाली जाए, तो मुंबई इंडियंस की टीम थोड़ी आगे दिखाई देती है।

MI vs RR हेड टू हेड आंकड़े

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में अब तक हुए मैचों की तरफ देखा जाए तो मुंबई आगे है। दोनों ही टीमों के बीच अब तक कुल 27 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में 14 बार मुंबई इंडियंस को जेट दर्ज करने का मौका मिला है। 12 बार रॉयल्स जीती है और एक मुकाबला बिना परिणाम के समाप्त हुआ।

सर्वाधिक स्कोर में मुंबई आगे

दोनों टीमों की तरफ से एक पारी में सबसे ज्यादा रनों के मामले में भी रोहित शर्मा की टीम आगे है। मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा 212 रनों का स्कोर बनाया है। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की तरफ से 208 रनों का सर्वाधिक स्कोर बनाया गया है।

न्यूनतम स्कोर राजस्थान रॉयल्स के नाम

राजस्थान रॉयल्स इस मामले में आगे है। हालांकि यह अनचाहा रिकॉर्ड कहा जाएगा। राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 90 रनों का सबसे कम स्कोर बनाया है। मुंबई इंडियंस ज्यादा दूर नहीं है। मुंबई ने एक पारी में सबसे कम 92 रन बनाये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+