RCB vs MI: रोहित शर्मा ने बनाया टी20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड, धोनी के साथ इस खास लिस्ट में शामिल

MI vs RCB, Rohit Sharma: रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी का नाम इस वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है। इनके अलावा अन्य कोई भारतीय इस लिस्ट में जगह नहीं बना पाया।

Rohit Sharma

IPL 2023, RCB vs MI: आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में रोहित शर्मा का नाम आता है। मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा की कप्तानी में कुल पांच बार खिताबी जीत दर्ज करने का मौका मिला है। ऐसे में रोहित का नाम अलग स्तर पर लिया जाता है। बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में टॉस करने के बाद वह एक और ख़ास क्लब में शामिल हो गए। वर्ल्ड में सबसे ज्यादा टी20 मुकाबलों में कप्तानी करने के मामले में रोहित शर्मा भी टॉप तीन में आ गए हैं। इस ख़ास क्लब में धोनी नम्बर एक पर हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी के मामले में रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने 200 मुकाबलों में कप्तानी की है। आरसीबी के खिलाफ टॉस के बाद उनके खाते में बतौर कप्तान 200 मैच हो गए। महेंद्र सिंह धोनी का नाम यहां भी टॉप पर है। धोनी ने अब तक कुल 307 टी20 मुकाबलों में कप्तानी की है। नम्बर दो पर वेस्टइंडीज के डैरेन सैमी आते हैं, उन्होंने कुल 208 मैचों में कप्तानी की है। आईपीएल में रोहित शर्मा उनका रिकॉर्ड तोड़कर आगे आ सकते हैं। धोनी उनसे काफी दूर हैं।

आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ। मुंबई इंडियंस के ओपनर ईशान किशन 10 और रोहित शर्मा 1 रन बनाकर आउट हो गए। 17 करोड़ से भी ज्यादा धन राशि में बिकने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन ग्रीन ने भी निराश किया। वह महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस तरह मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत रही।

मुंबई इंडियंस का इतिहास आईपीएल में शुरुआती मैच के दौरान सही नहीं रहा है। लगातार दस सीजन मुंबई इंडियंस को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। साल 2013 से लेकर 2022 तक मुंबई इंडियंस हर बार अपने शुरुआती मैच को जीतने में नाकाम रही है। यह भी एक दिलचस्प आंकड़ा है। हालांकि मुंबई इंडियंस ने शुरुआती मैच हारने के बाद आगे धाकड़ प्रदर्शन करते हुए मुकाबले जीते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+