MI vs RCB: अनुज रावत ने डुबोई आरसीबी की लुटिया, 5 मैचों में सिर्फ 39 रन, फैंस ने निकाली भड़ास
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore, Anuj Rawat: मुंबई के खिलाफ आरसीबी के युवा बल्लेबाज अनुज रावत बेहद खऱाब शॉट खेलकर आउट हो गए।

MI vs RCB, 54th Match, Indian Premier League 2023: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। लेकिन इस अहम मुकाबले में आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने दो अहम विकेट जल्द ही गंवा दिए।
मुंबई ने जीता टॉस: आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए टीम को बड़ी सफलताएं दिला दी। मुंबई औऱ आरसीबी दोनों के लिए इस मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है।
कोहली रहे फ्लॉप: जेसन बेहरनडॉर्फ ने विराट कोहली को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच आउट करा टीम को पहली सफलता दिला दी। अंपायर ने विराट कोहली को आउट नहीं दिया। लेकिन मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के रिव्यू लेने के बाद तीसरे अंपायर ने किंग कोहली को पवेलियन लौटने को कह दिया। कोहली इस मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना सके।
अनुज रावत का खराब शॉट: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम युवा बल्लेबाज अनुज रावत को लगातार प्लेइंग इलेवन में मौका दे रही है। कोहली के आउट होने के बाद अनुज रावत को तीसरे नंबर पर भेजा गया। लेकिन उन्होंने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया। उन्होंने एक खराब शॉट खेलकर अपना विकेट खो दिया।
पांच मैचों में 39 रन: मुंबई के तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडॉर्फ ने अनुज रावत को कैमरून ग्रीन के हाथों कैच आउट करा दिया। अनुज ने चार गेंद में छह रन बनाए। इस सीजन आईपीएल में 5 मैचों में 13 की साधारण औसत और 87 के खराब स्ट्राइक रेट के साथ 39 रन बनाए हैं। अनुज रावत को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
फैंस ने निकाली भड़ास: अनुज रावत की खराब परफॉर्मेंस देखकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। उनके आउट होते ही ट्विटर पर अनुज रावत टॉप ट्रेंड करने लगे। लोगों ने उनको लेकर मजेदार मीम्स शेयर किए हैं। अनुज रावत का शॉट देख कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी हैरान नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications