MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस की राह मुश्किल, पंजाब के खिलाफ आंकड़ों में रही है बराबरी की टक्कर

Mumbai Indians vs Punjab Kings: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच अब तक कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं। मामला लगभग बराबरी का रहा है।

MI vs PBKS

MI vs PBKS Head to head: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक बार फिर से आईपीएल का कारवाँ पहुँच गया है। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच शाम को मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस शुरुआती दो मैचों के बाद लय में नज़र आई है। पंजाब की टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

मुंबई ने अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। वहीं पंजाब किंग्स को घरेलू मैदान पर आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई और पंजाब के बीच एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों के हेड टू हेड आंकड़े यही कहानी बताते हैं।

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच अब तक खेले गए मैचों में कोई ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिला है। दोनों टीमें लगभग बराबरी पर हैं। अब तक 29 मुकाबले दोनों टीमों के बीच खेले गए हैं। इनमें मुंबई इंडियंस ने 15 बार जीत दर्ज की है। पंजाब को 14 मैचों में जीत नसीब हुई है।

उच्चतम स्कोर के मामले में पंजाब किंग्स आगे

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच अब तक खेले गए मैचों में सिंगल पारी में उच्चतम स्कोर का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है। मुंबई इंडियंस इस मामले में उनसे पीछे हैं। पंजाब का मुंबई के विरुद्ध उच्चतम स्कोर 230 रनों का है। दूसरी तरफ मुंबई ने पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा 223 रन बनाये हैं।

न्यूनतम स्कोर का अनचाहा रिकॉर्ड मुंबई के नाम

पंजाब किंग्स के खिलाफ अब तक खेले गए सभी मैचों में न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड मुंबई के नाम है। हालांकि इसे अच्छा आंकड़ा नहीं माना जा सकता है। मुंबई इंडियंस का न्यूनतम स्कोर 87 रनों का है। पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अब तक खेले गए मैचों में सबसे कम स्कोर 119 का बनाया है। इस तरह कहा जा सकता है कि दोनों टीमें हेड टू हेड में बराबरी पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+