MI vs KKR: अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी देख खुशी से झूम उठी सारा तेंदुलकर, इस तरह बढ़ाया भाई का हौसला
Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders, Arjun Tendulkar: क्रिकेट के भगवान सचिन के बेटे का आईपीएल में खेलने का आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई के लिए डेब्यू करने का मौका मिला।

MI vs KKR, 22nd Match, Indian Premier League 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के लिए अर्जुन तेंदुलकर को अपना पहला मैच खेलने का मौका मिला। अर्जुन तेंदुलकर पिछले कुछ सालों से टीम के साथ हैं, लेकिन पहली बार उन्हें खेलने का मौका मिला है।
अर्जुन तेंदुलकर ने किया डेब्यू: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के लिए अपना पहला मैच केकेआर के खिलाफ खेलने में सफल रहे हैं। 16 अप्रैल यानी रविवार को अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में अपना डेब्यू किया। अर्जुन को मैदान पर देखकर फैंस भी खुश नजर आए।
नहीं मिला कोई विकेट: अपने पहले मैच को अर्जुन तेंदुलकर यादगार नहीं बना सके। अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के लिए गेंदबाजी में पारी की शुरुआत की और पहले ओवर में सिर्फ चार रन दिए। अगले ओवर में उन्होंने 13 रन खर्च किया। 2 ओवर में उन्होंने 17 रन दिए, इस दौरान उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
बहन सारा तेंदुलकर ने किया चीयर: अपने भाई का समर्थन करने के लिए सारा तेंदुलकर भी मैच देखने स्टेडियम आईं थी। वह हर गेंद पर अर्जुन का हौसला बढ़ाने का काम कर रही थी। सारा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस भी सारा को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं।
रोहित शर्मा ने दी कैप: अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने कैप पहनाई। फर्स्ट क्लास में अर्जुन ने 3.42 की इकॉनमी से 12 विकेट लिए हैं और एक शतक समेत 223 रन बनाए हैं। अर्जुन तेंदुलकर से आने वाले मुकाबलों में मुंबई को खासी उम्मीदें रहेगी।
अय्यर ने जड़ा शतक: केकेआर के लिए इस मैच में वेंकटेश अय्यर ने 49 गेंद में अपना शतक पूरा किया। कोलकाता के लिए ब्रेंडन मैक्कुलम के बाद पहली बार किसी बल्लेबाज ने केकेआर के लिए शतक लगाया है। यह शतक 15 सालों के बाद आया है। वेंकटेश अय्यर 51 गेंद में 104 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में नौ छक्के और छह चौके लगाए।
केकेआर ने बनाए 185 रन: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 185 रन बनाए। अंत के ओवरों में आंद्रे रसेल ने 11 गेंद में नाबाद 21 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत केकेआर की टीम 185 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।












Click it and Unblock the Notifications