MI vs GT: राशिद खान के सामने फिर पस्त हुए रोहित शर्मा, 'हिटमैन' के लिए पहेली बने लीजेंडरी लेग स्पिनर
MI vs GT Match in Hindi: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा धमाकेदार पारी की शुरुआत करने के बाद राशिद खान के सामने एक बार फिर फीके पड़ गए।

MI vs GT Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 57वे में मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर जब गेंदबाजी करने का फैसला किया तो रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी ने आग उगलती हुई शुरुआत की।
यह मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है। गुजरात टाइटंस की टीम नंबर एक पर है तो वहीं मुंबई इंडियंस नंबर चार पर हैं। ऐसे में रोहित-किशन ने जब शुरुआत की तो उनका टारगेट एक बड़ा स्कोर खड़ा करने पर था जो वानखेड़े में बनता भी है।
दोनों ही खिलाड़ियों ने 6 ओवर में 61 रन जोड़ दिए तो लगा कि मुंबई के टीम अपने सोचे गए स्कोर को टांगने में सफल रहेगी। लेकिन उसके बाद राशिद खान आते हैं और अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा का विकेट हासिल कर लेते हैं।
रोहित स्लिप में राहुल तेवतिया को कैच देकर चले जाते हैं। आउट होने से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान ने 18 गेंदों पर 3 चौके व दो छक्के लगाकर 29 रनों की पारी खेली थी। इसके साथ ही राशिद खान के सामने रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की कलई खुल गई।
वैसे तो रोहित इस सीजन में बहुत अच्छी लय में नहीं है लेकिन आज के मैच में उनसे काफी उम्मीदें थी और वे जिस तरह से खेल रहे थे उसने मुंबई के खेमे में मौजूद चेहरों पर चमक भी पैदा कर दी थी। लेकिन रोहित राशिद के सामने आईपीएल में बिल्कुल फीके साबित होते हैं।
इस मास्टर लेग स्पिनर के सामने रोहित ने 26 गेंद खेली है और केवल 29 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा इस दौरान 4 बार इस अफगानिस्तानी लीजेंड की गेंद पर आउट हुए हैं। जाहिर है रोहित शर्मा जैसे हिटमैन खिलाड़ी के लिए 111 का स्ट्राइक रेट और 7 का यह औसत बिल्कुल खराब है।
एक बार फिर से साबित हुआ कि राशिद की गेंदों को खेलना वाकई में हर किसी के बस की बात नहीं है। उनके ऑफ डे होते हैं लेकिन बहुत ही कम। खबर लिखे जाने तक राशिद ने 3 ओवर में 3 विकेट निकाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications