IPL 2023: सुनील गावस्कर ने पकड़ ली मुंबई इंडियंस की गलती, बताया क्यों लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है टीम

IPL 2023, MI vs DC: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा एंड कंपनी की सबसे बड़ी समस्या को उजागर कर दिया है। उन्होंने उस कारण को बताया, जिसके चलते मुंबई इंडियंस लगातार मैच हार रही है।

ipl 2023

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला आज, 11 अप्रैल को नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। आज के मैच में दोनों ही टीमें जीत के लिए पूरी जान फूंकने के लिए बेताब नजर आएंगी, इसका एकमात्र कारण यही है कि दोनों ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीता है। डेविड वॉर्नर की अगुआई वाली कैपिटल्स तीन मैच हार चुकी है। वहीं रोहित शर्मा की मुंबई भी दो मैच गंवा चुकी है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा एंड कंपनी की सबसे बड़ी समस्या को उजागर कर दिया है।

सुनिल गावस्कर ने बताई मुंबई की हार की वजह
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच से पहले गावस्कर ने आईपीएल 2023 में मुंबई की सबसे बड़ी चिंता के बारे में स्टार स्पोर्ट्स से विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि, 'पिछले सीजन से अब तक मुंबई की सबसे बड़ी समस्या साझेदारी की कमी रही है। जब तक आपके पास बड़ी साझेदारियां नहीं हैं, आपके लिए बड़ा स्कोर करना मुश्किल है। गावस्कर ने आगे कहा कि रोहित शर्मा और इशान किशन के बीच उपयोगी साझेदारी होनी चाहिए, लेकिन वे विफल रहे हैं।'

रवि शास्त्री ने सूर्यकुमार को दी क्रीज पर अपने पैर जमाए रखने की सलाह
वहीं दूसरी ओर लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव को रवि शास्त्री ने क्रीज पर अपने पैर जमाने के लिए समय लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि, 'एक अच्छी हिट के साथ ही क्रीज पर थोड़ा सा समय देना चाहिए। कम से कम छह या आठ गेंद रुकने के बाद उन्हें फिर से एक अच्छे शॉट की तलाश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, सूर्यकुमार का मुश्किल दौर खत्म होने वाला है। सुरंग के अंत में रौशनी होती है। वह बहुत जल्द इस रोशनी को देखेंगे और मौके को भुनाने में पूरी तरह सफल होंगे।'

ये भी पढ़ें- DC vs MI: आज मुंबई और दिल्ली के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन खिलाड़ियों के बल्ले से बरसेंगे सबसे ज्यादा रन

कहां और कैसे देखें आज का आईपीएल मैच
दरअसल, रिकॉर्ड टाइम विजेता मुंबई इंडियंस की रोहित एंड कंपनी आज शाम साढ़े सात बजे जब दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी तो सीजन में पहली जीत के लिए हर संभल कोशिश करते नजर आएगी। आज के मुकाबले में जीत चाहे जिस भी टीम की हो लेकिन मुकाबला एकदम रोमांचक होने जा रहा है। दर्शक आज के मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं, जोकि मैच का लाइव प्रसारण करते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यूजर्स Jio Cinema ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+