DC vs MI: आज मुंबई और दिल्ली के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन खिलाड़ियों के बल्ले से बरसेंगे सबसे ज्यादा रन
IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का 16वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच शाम 7:30 से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

IPL 2023, DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज महा-मुकाबला होने जा रहा है। नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। आज के मैच में दोनों ही टीमें जीते के लिए पूरी जान फूंकने को बेताब हैं। डेविड वॉर्नर की अगुआई वाली कैपिटल्स ने तीन मैच खेले हैं और तीनों में ही हार मिली है, जबकि रोहित शर्मा की मुंबई को भी पिछले दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है। आइए जानते हैं आज लीग की पहली जीत के लिए कौन तीन बल्लेबाज सबसे अधिक रन बना सकते हैं।
दिल्ली को सीजन की पहली जीत दिला सकते हैं डेविड वार्नर
आपीएल के 16वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर तीन मैचों में 158 रन बनाकर कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। हालांकि, वह इस सीजन में अपने आईपीएल करियर स्ट्राइक रेट 139.95 से काफी नीचे है, वार्नर ने अब तक तीन मैचों में दो अर्द्धशतक लगाए हैं। वार्नर फास्ट और स्पिन दोनों ही गेंद पर बिना किसी दबाव के बल्लेबाजी करने में माहिर हैं। आज के मुकाबले में उम्मीद है कि अनुभवी खिलाड़ी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
सूर्यकुमार यादव कर सकते हैं वापसी
मुंबई इंडियंस के तुफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने आईपीएल 2023 सीजन की शुरुआत बेशक उम्मीद के मुताबिक नहीं की है, लेकिन 360 डिग्री शॉट खेलने वाले इस खिलाड़ी का जब बल्ला चलता है, तब गेंद सिर्फ बाउंड्री के बाहर ही नजर आती है। सूर्यकुमार के नाम आईपीएल में 136 के स्ट्राइक रेट से 2660 रनों का शानदार रिकॉर्ड है। आईपीएल में यादव के नाम 16 अर्धशतक भी दर्ज हैं, सूर्यकुमार का इंडियन प्रीमियर लीग में बेस्ट स्कोर 82 रन है, ऐसे में आज मुंबई के स्टार बल्लेबाज की दमदार वापसी की पूरी उम्मीद है।
फॉर्म में चल रहे हैं तिलक वर्मा
मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की शानदार फार्म लगातार जारी है। वर्मा ने 2 मैचों में मुंबई इंडियंस के लिए 165 की स्ट्राइक रेट से 106 रन बनाए हैं। आरसीबी के खिलाफ बाएं हाथ के बल्लेबाज ने ऐसे समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जब कोई खिलाड़ी क्रीज पर नहीं टिक रहा था। वर्मा ने 46 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और चार छक्के शामिल हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि आज के मैज में भी युवा क्रिकेट कमाल कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications