IPL 2023: विराट-गंभीर की लड़ाई से मुंबई-चेन्नई का होगा फायदा! जानिए क्यों हो रही है ऐसी भविष्यवाणी
Virat Kohli Vs Gautam Gambhir: साल 2013 के बाद एक बार फिर विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच आईपीएल के दौरान मैदान पर तीखी बहस देखने को मिली है।

Virat Kohli Vs Gautam Gambhir, mi vs csk final in 2013: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर मैदान पर एक-दूसरे से जोरदार बहस करते दिखाई पड़े थे। इन दोनों के बीच होने वाली बहस और गंभीर हो सकती थी लेकिन वहां मौजूद खिलाड़ियों ने दोनों को रोकने का काम किया।
साल 2013 में भी हुई थी लड़ाई: ऐसा पहली बार नहीं है जब विराट कोहली और गौतम गंभीर मैदान पर एक-दूसरे से उलझ गए हों। साल 2013 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रहते हुए गंभीर की विराट कोहली संग तीखी नोकझोंक हुई थी। उस दौरान नौबत ऐसी आ गई थी कि दोनों एक-दूसरे पर हाथ उठाने ही वाले थे। लेकिन सही समय पर इन्हें दूर कर दिया गया।
चेन्नई-मुंबई का फाइनल: साल 2013 में जब विराट कोहली और गौतम गंभीर की लड़ाई हुई थी तो आईपीएल फाइनल मुंबई और चेन्नई के बीच खेला गया था। ऐसे में इस साल भी सोशल मीडिया पर फैंस इस संयोग को देखते हुए मुंबई-चेन्नई के बीच फाइनल की भविष्यवाणी कर रहे हैं। मुंबई-चेन्नई दोनों टीम का प्रदर्शन इस सीजन भी अब तक शानदार रहा है।
सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे मांग: इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई फैंस चेन्नई और मुंबई के बीच फाइनल मुकाबले की मांग कर रहे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि साल 2013 की कहानी इस बार दोहराती है या नहीं। आरसीबी के बाद लखनऊ की टीम का सामना चेन्नई से हुआ जहां बारिश के कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा था।
आपस में उलझे गंभीर-कोहली: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर और रन मशीन विराट कोहली मैच के बाद मैदान पर ही भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर कहा-सुनी हुई। इस दौरान दोनों की आंखों में गहरा गुस्सा था और दोनों अपनी बात को सही साबित करने पर अड़े हुए थे। विवाद बढ़ता देख बाकी खिलाड़ी पास आ गए और उन्हें एक-दूसरे से दूर कर दिया।
मैच फीस का जुर्माना लगाया गया: दोनों के बीच हुए इस विवाद का खामियाजा भी उन्हें उठा पड़ा। आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 2 के आर्टिकल 2.21 के उल्लंघन करने पर इन दोनों पर ही सजा के तौर पर मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। वहीं तेज गेंदबाज नवीन उल हक पर भी 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया।
नवीन उल हक से शुरू हुआ था विवाद: इस झगड़े की शुरुआत अफगानिस्तान के नवीन उल हक और कोहली के बीच मैदान से हुई थी। जिसके बाद मैच के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे। इस दौरान नवीन और विराट में कहा सुनी हो गई। बाद में गौतम गंभीर भी इस मामले में कूद गए। बता दें कि लखनऊ के खिलाफ आरसीबी ने 18 रन से जीत हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications