IPL 2023: अजिंक्य रहाणे ने बल्ले से मचाई तबाही, चेन्नई को मुंबई के खिलाफ अकेले जिता दिया

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी इस मुकाबले में पूरी तरह फ्लॉप रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।

MI vs CSK

MI vs CSK Match: चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना धाकड़ प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरी जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस को वानखेड़े स्टेडियम में हराते हुए चेन्नई ने दो अहम अंक अर्जित किये। लम्बे समय के बाद वानखेड़े स्टेडियम में खेलते हुए मुंबई इंडियंस उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रही। मुंबई ने 8 विकेट पर 157 रन बनाये। चेन्नई ने 3 विकेट पर 159 रन बनाकर मैच जीत लिया। (Photo: IPL Twitter)

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी मुंबई इंडियंस ने तेज शुरुआत की लेकिन बाद में चेन्नई ने धाकड़ वापसी की। रोहित शर्मा और इशान किशन ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। इस बीच रोहित शर्मा 13 गेंदों का सामना कर 21 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद इशान किशन भी 21 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव आते ही आउट हो गए और 1 रन बना पाये।

तीन मुख्य विकेट गिरने के बाद मुंबई इंडियंस के विकेट लगातार अंतराल पर गिरते चले गए। कैमरन ग्रीन लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रहे। वह 12 के निजी स्कोर पर चलते बने। तिलक वर्मा ने 22 और टिम डेविड ने 22 गेंदों का सामना कर 31 रन बनाए। उनके अलावा निचले क्रम से ऋतिक शोकीन ने 18 रनों की नाबाद पारी खेली और मुंबई को 8 विकेट पर 157 तक पहुँचाया। चेन्नई के लिए रविन्द्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। उनके अलावा मिचेल सैंटनर और तुषार देशपांडे ने 2-2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए चेन्नई की खराब शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने बल्ले से तबाही मचाते हुए अरशद खान के एक ओवर में 23 रन बनाए। वह 19 गेंदों में फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। इस सीजन की यह सबसे तेज फिफ्टी है। रहाणे 27 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे 28 रन बनाकर आउट हो गए। रुतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 40 और अम्ताबी रायडू ने नाबाद 20 रन बनाकर चेन्नई को 11 गेंद शेष रहते जीत दिलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+