IPL 2023: आखिर कौन है SRH की 'मिस्ट्री गर्ल', जिसकी क्यूट अदाओं ने जीता इंटरनेट यूजर्स का दिल?

Kaviya Maran kaun hai: आंखों पर चश्मा, स्ट्रेट बाल और सिंपल लेकिन स्टाइलिश ड्रेस में काव्या मारन की खूबसूरती देखते ही बनती हैं, उनके आगे बॉलीवुड हसीनाएं भी फेल हैं।

Kaviya Maran

'Mystery Girl' Kaviya Maran: दौलत-शौहरत के खेल आईपीएल का 16वां सीजन उम्मीद के मुताबिक लोगों का जबरदस्त ढंग से मनोरंजन कर रहा है। रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी लेकिन इसके बावजूद SRH की टीम इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है, वजह है हैदराबाद टीम की 'मिस्ट्री गर्ल', जिनकी खूबसूरती और जानलेवा अदाएं सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से सुर्खियां बनी हुई हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन की भतीजी

दरअसल सनराइजर्स की 'मिस्ट्री गर्ल' कोई और नहीं बल्कि उनकी CEO काव्या मारन हैं, जो कि अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंची थीं।मालूम हो कि काव्या 'मिस्ट्री गर्ल' इसलिए कहलाती हैं क्योंकि वो पब्लिक प्लेटफार्म पर बहुत कम दिखाई पड़ती हैं लेकिन आईपीएल के मैचों में उन्हें अक्सर दर्शक दीर्घा में देखा जाता है। मालूम हो कि काव्या मारन सन ग्रुप के मालिक कलानिधि मारन की बेटी और पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन की भतीजीहैं, जिनके हाथ में SRH की बागडोर है।

IPL 2023:

सिंपल लुक और क्यूट अंदाज

काव्या की जो तस्वीरें वायरल हो रहा है, उसमें वो बेहद ही सिंपल दिखाई दे रही हैं और उनका क्यूट अंदाज लोगों को काफी रास आ रहा है। मात्र तीस साल की अवस्था में बिजनेस की ऊंचाईयां छूने वाली काव्या का शानदार लुक हमेशा आईपीएल के मैच के दौरान चर्चा का विषय बन जाता है क्योंकि आईपीएल के लगभग हर मैच में काव्या मारन अपनी टीम को चियर करने पहुंचती हैं, वो क्रिकेट की बहुत बड़ी फैन हैं, फिलहाल इस वक्त वो सोशल मीडिया पर जमकर छाई हुई हैं। बता दें कि साल 2018 में पहली बार वो आईपीएल का हिस्सा बनी थीं और तब से वो लगातार आईपीएल सीजन के दौरान टीम को सपोर्ट करते नजर आती हैं।

72 रनों से हारा हैदराबाद

आपको बता दें कि रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्‍टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए पहले आईपीएल मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बनाए थे, जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम आठ विकेट खोकर मात्र 131 रन ही बना पाई और 72 रन से मुकाबला हार गई।

काव्या ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया

आपको बता दें कि वायरल तस्वीरों में काव्या टीम के हारने के बाद काफी दुखी भी दिखाई पड़ रही हैं। कुछ लोगों ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की है, तो कोई उनके एक्सप्रेशन पर मर मिटा है तो किसी के दिल में उनकी सादगी घर कर गई है। फिलहाल चारों ओर इस वक्त काव्या मारने के ही जलवे हैं।

लखनऊ सुपर जाइंट्स से होगा दूसरा मैच

मालूम हो कि सनराइजर्स हैदराबाद का दूसरा मुकाबला अब 7 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाइंट्स से साथ लखनऊ के स्टेडियम में होगा। ये आईपीएल के 16वें सजन का 10 मैंच होगा। खेर रविवार के मुकाबले में हैदराबाद की टीम भले ही हार गई हो लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि काव्या ने इंटरनेट यूजर्स का दिल अपनी क्यूटनेस से जरूर जीत लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+