IPL 2023 Points table: राजस्थान रॉयल्स का जलवा बरकरार, छठे स्थान पर CSK, जानें पॉइंट्स टेबल में कौन कहां
IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के साथ ही एमएस धोनी की टीम आईपीएल 2023 प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स ने मौजूदा आईपीएल 2023 स्टैंडिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

IPL 2023 Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का अपना पहला घरेलू मैच जीत लिया है। इसके साथ ही एमएस धोनी की टीम सीएसके आईपीएल 2023 अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। पूर्व विजेता राजस्थान रॉयल्स ने मौजूदा आईपीएल 2023 स्टैंडिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स को तीसरे स्थान पर रखा गया है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आईपीएल 2023 अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया है।
दरअसल, आईपीएल के 16वें सीजन में अपने पहले घरेलू मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चार बार की विजेता चेन्नई ने लखनऊ के खिलाफ चेपॉक में बड़ा स्कोर खड़ा किया। रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे की सलामी जोड़ी ने एलएसजी के सामने एक विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। गायकवाड़ की 31 गेंदों में 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी और कॉनवे की 47 रनों की पारी के बाद शिवम दूबे (27) और अंबाती रायुडू (27*) ने सीएसके को 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 217 रनों के स्कोर पर पहुंचा दिया। जवाब में एलएसजी ने 7 विकेट गंवाकर 205 रन पर सिमट गई, और टीम को चेपॉक में 12 रन से हार का सामना करना पड़ा।
प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंची सीएसके
एलएसजी पर जीत के साथ धोनी की सीएसके आईपीएल 2023 अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। पूर्व विजेता राजस्थान रॉयल्स ने मौजूदा आईपीएल 2023 स्टैंडिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स को तीसरे स्थान पर रखा गया है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आईपीएल 2023 अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया है।
आईपीएल 2023 प्वाइंट्स टेबल
टीम अंक
- राजस्थान रॉयल्स - 2
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर - 2
- लखनऊ सुपर जायंट्स - 2
- गुजरात टाइटन्स - 2
- पंजाब किंग्स - 2
- चेन्नई सुपर किंग्स-2
- कोलकाता नाइट राइडर्स - 0
- मुंबई इंडियन्स - 0
- दिल्ली कैपिटल्स - 0
- सनराइजर्स हैदराबाद - 0
ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हैं ये खिलाड़ी
- चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़- 149 रन
- लखनऊ सुपरजायंट्स के बल्लेबाज काइली मेयर्स- 126 रन
- मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा- 84 रन
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली- 82 रन
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस- 73 रन
पर्पल कैप की रेस में शामिल हैं ये खिलाड़ी
- लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज मार्क वुड (आठ विकेट)
- लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर रवि बिश्नोई (पांच विकेट)
- राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल (चार विकेट)
- चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर मोईन अली ( चार विकेट)
- पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (तीन विकेट)












Click it and Unblock the Notifications