IPL 2023: लखनऊ को एलिमिनेट करके मुंबई इंडियंस ने बनाए ये शानदार रिकॉर्ड
IPL 2023 in Hindi: चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने वाकई में एक जबरदस्त प्रदर्शन का नजारा पेश किया है।

IPL 2023 Records in Hindi: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में आमतौर पर धीमी शुरुआत करती है और बाद में डीजल इंजन की तरह गर्म होकर एक बार जो सैर सपाटा करती है, फिर वह रुकती नहीं। इस सीजन में भी यही कहानी दोहराई जा रही है।
एक समय नंबर 9 पर मौजूद मुंबई इंडियंस इस समय दूसरे क्वालीफायर में खेलने जा रही है और फाइनल मैच से केवल एक जीत की दहलीज दूर खड़ी है। हालांकि उनके सामने अभी भी दो मजबूत टीमें हैं और आईपीएल टाइटल उठाने की बात दूर की कौड़ी है।
लेकिन ताजा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने जिस तरह का खेल दिखाया उसकी सराहना वाकई में की जानी चाहिए। एमआई ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए और लखनऊ की टीम को 16.3 ओवर में 101 रनों पर समेट दिया। आकाश मधवाल ने 5 रन देकर पांच विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड ले गए।
रिकॉर्ड 1- लखनऊ का स्कोर आईपीएल के प्लेऑफ में किसी भी टीम द्वारा बनाया तीसरा सबसे कम स्कोर था जिससे मुंबई की गेंदबाजी की धार पता चलती है। डेक्कन चार्जर्स की टीम ने आरसीबी के खिलाफ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 2010 के दौरान 82 रन बनाए थे जो आईपीएल में अभी तक प्लेऑफ चरण में बनाया गया सबसे कम स्कोर है।
रिकॉर्ड 2- इसके साथ ही यह किसी भी टीम द्वारा प्लेऑफ में दर्ज की गई तीसरी सबसे बड़ी जीत भी है। मुंबई ने 81 रनों से मैच जीता है। इस मामले में नंबर एक पर राजस्थान रॉयल्स है जिन्होंने 2008 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 105 रनों से हराया था।
रिकॉर्ड 3- इतना ही नहीं मुंबई ने फील्डिंग में भी कमाल कर काम करते हुए आईपीएल के प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन आउट किए हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के 2010 फाइनल मुकाबले में तीन बल्लेबाज रन आउट हुए थे।
ताजा मुकाबले में भी तीन बल्लेबाज ही रन आउट हुए हैं। यह तीनों ही खिलाड़ी लखनऊ सुपर्जायंट्स के हैं जिनमें मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा और कृष्णप्पा गौतम शामिल हैं।
रिकॉर्ड 4 (LSG)- लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए एकमात्र खुशी की बात मार्कस स्टोइनिस की उपलब्धि रही जिन्होंने आईपीएल में एक सीजन के दौरान सर्वाधिक रन बनाए। स्टोइनिस का आईपीएल में ये अब तक का बेस्ट सीजन रहा है जहां उन्होंने 150 के स्ट्राइक रेट के साथ 408 रन बनाए हैं।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications