LSG vs SRH: लखनऊ सुपर जायंट्स का खतरनाक विकेट गिरते ही खुशी से झूम उठीं काव्या मारन, देखें Video
सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे में तब खुशी की लहर नजर आई, जब कायेल मेयर्स के रूप लखनऊ का पहला विकेट गिरा। इस मौके पर काव्या मारन खुशी में चिल्लाते हुए उछल पड़ीं। खुशी से झूम उठने का उनका ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

IPL 2023, LSG vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का 10वां मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन कप्तान एडेन मार्करम और हैरी ब्रूक का बल्ला नहीं चलने के कारण टीम को 16वें सीजन के सबसे कम स्कोर पर पहुंचा दिया। इस बीच जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ का पहला और खतरनाक विकेट कायेल मेयर्स के रूप में गिरा तो सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
लखनऊ सुपर जायंट्स का विकेट गिरते ही खुशी से झूम उठीं काव्या मारन
दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ (CEO) काव्या मारन की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को सपोर्ट करने पहुंची मारन उस वक्त खुशी से उछल पड़ीं, जब बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजल हक फारुकी ने सनराइजर्स हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई। फारुकी ने पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर कायेल मेयर्स को आउट करके पवेलियन वापस भेज दिया। मेयर्स 13 रन बनाकर मयंक अग्रवाल के हाथों कैच आउट हो गए।
फ्लॉप रही सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी
आज के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मयंक अग्रवाल और अनमोलप्रीत सिंह की ओपनिंग जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है, ये जोड़ी अपना कुछ कमाल दिखाती इससे पहले क्रुणाल पंड्या ने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर मयंक (8) का विकेट झटक लिया। इसके बाद हैदराबाद का कोई भी खिलाड़ी टिक कर नहीं खेल सका। कप्तान एडेन मार्करम भी कुछ कमाल नहीं कर सके, पांड्या की अगली ही गेंद पर बिना कोई रन बनाए मार्करम आउट हो गए। 50 रन के स्कोर पर पहुंचते-पहुंचते हैदराबाद को 3 झटके लगे। टीम ने महज 9 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 55 रन बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए हैं, जोकि आईपीएल के 16वें सीजन का सबसे न्यूनतम स्कोर है। हैदराबाद बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ के गेंजबाजों के आगे एकदम नतमस्तक होती नजर आई। क्रुणाल पंड्या ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी को साबित कर दिया है, जबकि अमित मिश्रा ने दो, यश ठाकुर ने एक और रवि बिश्नोई ने भी एक विकेट लिया।
सनराइजर्स हैदराबाद
मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हैरी ब्रुक, वाशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, आदिल राशिद।
लखनऊ सुपर जाएंट्स
केएल राहुल (कप्तान), कायेल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई।












Click it and Unblock the Notifications