LSG VS SRH: कप्तान एडेन मार्करम का नहीं चला बल्ला, हैरी ब्रूक हुए नाकाम, लखनऊ को मिला 122 रनों का टारगेट

लखनऊ बनाम हैदराबाद के मुकाबले में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन हैदराबाद के बल्लेबाज कोई कमाल नहीं कर सके। मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद कोई भी खिलाड़ी क्रीज पर नहीं टिक सका।

LSG VS SRH

IPL 2023, LSG vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का 10वां मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मयंक अग्रवाल और अनमोलप्रीत सिंह की ओपनिंग जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है, ये जोड़ी अपना कुछ कमाल दिखाती इससे पहले क्रुणाल पंड्या ने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर मयंक (8) का विकेट झटक लिया।

कप्तान एडेन मार्करम का नहीं चला बल्ला, हैरी ब्रूक हुए नाकाम
मयंक अग्रवाल के बाद राहुल त्रिपाठी और अनमोलप्रीत सिंह की जोड़ी ने टीम को संभाला ही था कि, पंड्या ने पांचवीं गेंद पर अनमोलप्रीत (31) को पवेलियन भेज दिया, और फिल बल्लेबाजी करने आए कप्तान एडेन मार्करम भी कुछ कमाल नहीं कर सके, पांड्या की अगली ही गेंद पर बिना कोई रन बनाए मार्करम आउट हो गए। 50 रन के स्कोर पर पहुंचते-पहुंचते हैदराबाद को 3 झटके लगे। कप्तान एडेन मार्करम के बाद राहुल त्रिपाठी का साथ निभाने आए हैरी ब्रूक भी आते ही अपना विकेट गंवा बैठे। हैरी ब्रूक को विकेटकीपर निकोलस पूरन ने स्टंप आउट करके वापस भेज दिया। इसके साथ ही टीम ने महज 9 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 55 रन बनाए।


राहुल त्रिपाठी 35 रन बनाकर हुए आउट
सनराइजर्स हैदराबाद को एक के बाद एक लगातार चार विकेट गिरने से टीम का स्कोर काफी धीमा पड़ गया। हालांकि, इस धीमी रफ्तार को राहुल त्रिपाठी और वॉशिंगटन सुंदर की जोड़ी ने बढ़ाने का काम किया। हैदराबाद ने 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए, लेकिन ये जोड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सकी, और त्रिपाठी 41 गेंद में 35 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। यश ठाकुर की गेंद पर अमित मिश्रा के हाथों त्रिपाठी कैच आउट होकर लौट गए। हैदराबाद को पांचवां झटका 94 रन के स्कोर पर लगा।



लखनऊ को मिला 122 रनों का टारगेट
राहुल त्रिपाठी के आउट होने के बाद एक बार फिर से सनराइजर्स हैदराबाद की विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। अमित मिश्रा ने अपने लास्ट ओवर में पहले वॉशिंगटन सुंदर (16) को आउट किया, इसके बाद आदिल को आउट करके टीम को संभलने से पहले ही बुरी स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद आठवां विकेट उमरान मलिक के रूप में गिरा जोकि बिना कोई रन बनाए वापस लौट गए। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए हैं, जोकि आईपीएल के 16वें सीजन का सबसे न्यूनतम स्कोर है। हैदराबाद बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ के गेंजबाजों के आगे एक दम नतमस्तक होती नजर आई। क्रुणाल पंड्या ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी के साबित कर दिया है, जबकि अमित मिश्रा ने दो, यश ठाकुर ने एक और रवि बिश्नोई ने भी एक विकेट लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+