VIDEO: कोहली-गंभीर में जबरदस्त लड़ाई, सरेआम हुई तीखी नोंक-झोंक और फिर...

Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore, Virat Kohli and Gautam Gambhir: आरसीबी ने लखनऊ को हराने के साथ ही प्वाइंट्स टेबल में छलांग लगाते हुए पांचवां स्थान हासिल कर लिया है।

Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore

LSG vs RCB, 43rd Match, Indian Premier League 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को जीत मिली है। लखनऊ ने सीजन के पहले मैच में आरसीबी को उसके घर में हराया था। जिसके बाद गंभीर ने इस जीत का सेलिब्रेशन अपने ही अंदाज में मनाया था। इस बार आरसीबी की तरफ से कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

विराट का जोश रहा हाई: लखनऊ के खिलाफ इस मैच में मैदान पर विराट कोहली हाई जोश में नजर आए। वह हर विकेट का जश्न अनोखे अंदाज में मनाते हुए नजर आए। इस दौरान मैदान पर कुछ खिलाड़ियों से उनका तकरार भी देखने को मिला। नवीन-उल-हक के साथ विराट कोहली को उलझते हुए देखा गया। इसके अलावा मोहम्मद सिराज भी नवीन-उल-हक के साथ बदतमीजी करते नजर आए।

मैच के बाद लड़ाई: आरसीबी ने मैच जीत लिया। मैच खत्म होने के बाद भी खिलाड़यों के बीच काफी गरमा गर्मी देखने को मिली। मैच के बाद कोहली और लखनऊ के कोच गौतम गंभीर के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ियों के बहस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

खिलाड़ियों ने किया बचाव: बहस को बढ़ता देख अमित मिश्रा और केएल राहुल ने बीच में आकर दोनों को अलग किया। इसके बाद विराट कोहल केएल राहुल को कुछ बातों को समझाते नजर आए। दूसरी तरफ गौतम गंभीर बेहद गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, इससे पहले भी विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच विवाद देखने को मिल चुका है।

पहले भी हुई है लड़ाई: करीब 10 साल पहले साल 2013 के दौरान गौतम गंभीर और विराट कोहली मैदान पर पहली बार आपस में भिड़े थे। आईपीएल 6 में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच के दौरान दोनों के बीच बहस हुई थी। तब केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर थे और आरसीबी की कमान विराट कोहली के हाथों में थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+