LSG vs RCB: केदार जाधव को क्यों नहीं खिलाया जा रहा है? फैंस ने जाहिर किया गुस्सा
Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore: आरसीबी और लखनऊ के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में केदार जाधव की प्लेइंग इलेवन में होने की उम्मीद जताई जा रही थी।

LSG vs RCB, 43rd Match, Indian Premier League 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ में सोमवार दिन में बारिश होने के कारण यहां दूसरी पारी में ओस आने की संभावना नहीं है। यही वजह है कि आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
डेविड विलि चोटिल: आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर डेविड विली के लिए आईपीएल का यह सीजन अच्छा रहा था। लेकिन अब वह बाकी के मुकाबलों में टीम की ओर से खेलते दिखाई नहीं देंगे। चोटिल होने के कारण डेविड विलि बाकी के मैचों से बाहर हो गए हैं। विली ने इस सीजन में 4 मैचों में 3 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी 7 का रहा था।
केदार जाधव को मिला मौका: आईपीएल 2023 से बाहर हो चुके डेविड विली की जगह भारतीय ऑलराउंडर केदार जाधव को आरसीबी ने अपने साथ जोड़ लिया है। इससे पहले भी केदार जाधव आरसीबी का हिस्सा रह चुके हैं। आरसीबी के लिए लंबे समय बाद एक बार फिर केदार गेंद और बल्ले से धमाल मचाते नजर आएंगे।
प्लेइंग इलेवन से बाहर: केदार जाधव आरसीबी की टीम से जुड़ गए हैं। लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया है। लखनऊ के खिलाफ होने वाले मुकाबले में केदार जाधव को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है। केदार जाधव को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किए जाने से कुछ फैंस गुस्से में दिखाई दे रहे हैं।
फैंस दे रहे अलग-अलग रिएक्शन: केदार जाधव को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने गुस्से में लिखा कि जब खिलाना नहीं था तो टीम में लिया ही क्यों? केदार जाधव आरसीबी के मिडल ऑर्डर की समस्याओं को सुलझाने का काम कर सकते हैं। फैंस को केदार जाधव से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, अमित मिश्रा, यश ठाकुर।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।












Click it and Unblock the Notifications