LSG vs RCB: पति केएल राहुल को दर्द में देख टेंशन में नजर आईं अथिया शेट्टी, जाना पड़ा मैदान से बाहर
Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore, KL Rahul: आरसीबी और लखनऊ मैच के दौरान केएल राहुल चोटिल हो गए। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Rahul injured, athiya shetty reaction: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। बतौर कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने इस मुकाबले में वापसी की है। इससे पहले खेले गए तीन मुकाबलों में विराट कोहली ने टीम की कप्तानी संभाली थी।
केएल राहुल को लगी चोट: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ दूसरे ही ओवर में फील्डिंग के दौरान लखनऊ के कप्तान केएल राहुल चोटिल हो गए। मार्क्स स्टोइनिस की गेंद पर फाफ डुप्लेसिसि ने बाउंड्री लगाया। जिसे रोकने के प्रयास में केएल राहुल चोटिल हो गए। केएल राहुल मैदान पर ही लेट गए, जिसके बाद उनके आस-पास फिजियो और खिलाड़ियों की भीड़ लग गई।
मैदान से बाहर जाना पड़ा: केएल राहुल की चोट गंभीर होने के कारण उन्हें तुरंत फीजियो द्वारा मैदान से बाहर ले जाया गया। सोशल मीडिया पर फैंस केएल राहुल की हेल्थ को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं। इस मुकाबले को देखने के लिए केएल राहुल की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भी स्टेडियम में नजर आईं।
टेंशन में दिखीं अथिया: केएल राहुल के चोटिल होने के बाद अथिया शेट्टी टेंशन में नजर आई। अथिया के चेहरे पर एक मायूसी दिखाई दे रही थी और उनकी आंखें केएल राहुल की तरफ ही देख रही थी। अथिया शेट्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। केएल राहुल को सपोर्ट करने अक्सर अथिया स्टैंड में दिखाई पड़ती है।
दर्द में नजर आए राहुल: चोट लगने के बाद केएल राहुल ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। दो खिलाड़ियों ने मिलकर केएल राहुल को खड़ा किया। इसके बाद उन्हें तुरंत ही मैदान से बाहर ले जाया गया। केएल राहुल की गैर मौजूदगी में क्रुणाल पंड्या लखनऊ की कप्तानी कर रहे हैं। क्रुणाल ने इस दौरान शानदार गेंदबाजी भी की।'












Click it and Unblock the Notifications