LSG vs RCB: क्या सिराज ने चलाई विराट कोहली के कंधे से बंदूक, झगड़ा करवाकर खुद हो गए अलग
LSG vs RCB: मोहम्मद सिराज झगड़े के बाद अलग हो गए और विराट कोहली अकेले ही इस झगड़े में फंस गए। वह इस लड़ाई में विलेन बन गए।

LSG vs RCB, Virat Kohli Fight: आईपीएल में सोमवार का दिन अच्छा नहीं रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी के बीच मुकाबले के बाद झगड़ा देखने को मिला। इसके बाद इस घटना का वीडियो चारों तरफ फ़ैल गया। हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है। अलग-अलग लोग अपने हिसाब से घटना की व्याख्या कर रहे हैं।
किसी ने इस झगड़े की शुरुआत नवीन उल हक से होना बताया। किसी ने विराट कोहली को कारण माना। इन सबके बीच तीन खिलाड़ियों पर जुर्माना लग गया लेकिन यह चीज लोग भूल गए कि असल में मामला क्या था। कहीं ऐसा तो नहीं कि कोहली के कंधे पर रखकर बंदूक चलाई गई हो?
लखनऊ की बल्लेबाजी के दौरान 17वें ओवर में सिराज ने नवीन के क्रीज में होते हुए भी नॉन स्ट्राइक छोर पर बेल्स उड़ा दीं। यहां तक भी चीजें ठीक थीं, इसके बाद सिराज ने नवीन के पास से गुजरते हुए कुछ बातें कही। वह अपनी बातों को कहने के बाद वहां से निकल गए। यहां से पूरा मामला आगे बढ़ा।
सिराज चले गए और बाद में नवीन ने भी कुछ कहा और बीच में कोहली भी आ गए। कोहली से नवीन ने सिराज की हरकत के बारे में शायद शिकायत की थी। इसके बाद कोहली ने भी कुछ कहा और दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
इस कहासुनी के समय कोहली सामने आ गए और सिराज कहीं गायब हो गए। बाद में कोहली और नवीन उल हक के बीच हाथ मिलाने की घटना के दौरान भी कुछ चीजें हुईं। सिराज कहीं नहीं दिखे। कोहली ने पूरा मामला अपने ऊपर ले लिया। सिराज की शुरू की गई लड़ाई में कोहली ने खुद को झोंक दिया।
इस घटनाक्रम में ऐसा लगा कि सिराज ने कोहली के कंधे पर बंदूक चला दी। झगड़ा बढ़ने पर गायब हो गए और कोहली अकेले भिड़ते रहे। वह पहले नवीन उल हक से भिड़े और बाद में गौतम गंभीर के साथ भी टकराव देखने को मिला। चीजें यहीं नहीं रुकी, किसी और की लड़ाई में घुसने से कोहली के ऊपर 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना भी लगा और सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें भी सुनने को मिली। मोहम्मद सिराज मैच के बाद आराम से चले गए।












Click it and Unblock the Notifications