IPL 2023: कप्तान राहुल ने बनाया 'हॉफ सेंचुरी' का रिकॉर्ड, अब सचिन-सहवाग और श्रेयस अय्यर को छोड़ देंगे पीछे
IPL 2023 KL Rahul: केएल राहुल की इस हॉफसेंचुरी ने उन्हें आईपीएल के इतिहास का केवल 11वां खिलाड़ी बना दिया है। इतना ही नहीं, वे विराट कोहली को भी पछाड़ चुके हैं।

KL Rahul in IPL: आईपीएल 2023 में 28 अप्रैल को लखनऊ सुपर्जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले में केएल राहुल ने कप्तान के तौर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राहुल ऐसे केवल 11वें खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल में 50 मैचों में कप्तानी की है।
इसी सीजन में सहवाग-सचिन को पछाड़ देंगे- एलएसजी के कप्तान केएल राहुल से पहले ऐसे 7 भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं जिन्होंने आईपीएल में 50 या उससे ज्यादा मैचों में कप्तानी की है। खास बात यह है कि राहुल इस सीजन में ही सचिन, सहवाग और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं।
सचिन तेंदुलकर ने 51 आईपीएल मैचों में कप्तानी की है तो वीरेंद्र सहवाग ने 53 और श्रेयस अय्यर ने 55 मैचों में कप्तानी की है। लखनऊ की टीम फिलहाल अपना आठवां मैच खेल रही है और इसके बाद उन्हें कम से कम छह मैच और खेलने हैं तो केएल राहुल द्वारा यह रिकॉर्ड तोड़ने की पूरी पक्की संभावनाएं हैं।
सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी- आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले भारतीय खिलाड़ियों में धोनी नंबर एक पर हैं जिन्होंने 218 मैचों में ऐसा है। रोहित शर्मा 149 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। विराट कोहली ने 143 और गौतम गंभीर ने 129 मैचों में कप्तानी की है। इसके बाद श्रेयस अय्यर, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर का नंबर आता है।
कोहली को पछाड़ा- ध्यान देने वाली बात ये है कि राहुल उन कप्तानों की लिस्ट में नंबर एक पर हैं जिन्होंने आईपीएल की 50 पारियां पूरी करने के बाद सर्वाधिक रन बनाए हैं। इस मामले में राहुल ने सचिन और कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। राहुल ने अभी तक 2186 रन एक कप्तान के तौर पर अपनी 50 पारी खेलने के बाद बनाए हैं। डेविड वॉर्नर भी इतनी ही रनों के साथ नंबर 2 पर मौजूद हैं। नंबर 3 पर सचिन है जिन्होंने 1686 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 1647 रन बनाए थे।
50वें मैच मे पाई दुर्लभ विफलता- इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जहां राहुल ने एक ऐसी सफलता पाई जो इस मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम के लिए दुर्लभ थी। राहुल 9 गेंदों पर केवल 12 रन बनाकर रबाडा का शिकार हुए। लेकिन बाकी सभी बल्लेबाजों ने बेहतरीन और ताबड़तोड़ पारी खेली।
लखनऊ ने बुरी तरह पिटाई की- राहुल के बतौर कप्तान 50वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का जलवा इस कदर था कि उन्होंने अपने पिछले मैच में 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए थे और आज के मुकाबले में 10 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन ठोक दिए।
एलएसजी ने इस मुकाबले में काइल मेयर्स (54), आयुष बदोनी (43), मार्कस स्टोइनिस (72), निकोलस पूरन (45) की तूफानी पारियों के चलते 20 ओवर में 5 विकेट पर 257 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications