LSG vs MI: मुंबई से करारी हार के बाद गौतम गंभीर की पहली प्रतिक्रिया, दे डाली एक बड़ी चुनौती
गौतम गंभीर ने फिर से एक धाकड़ वापसी करने की उम्मीद जताई है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर से मुलाक़ात की फोटो पोस्ट की है।

LSG vs MI: Gautam Gambhir reaction: लखनऊ सुपर जायंट्स मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में करारी हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई। मुंबई के खिलाफ हार के बाद लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर की प्रतिक्रिया आई है। गंभीर ने ट्वीट भी किया है और कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।
गंभीर ने लिखा कि गिरे हैं लेकिन हारे नहीं हैं। इतना सारा प्यार दिखाने के लिए फैन्स का धन्यवाद, हम फिर से वापसी करेंगे। गौरतलब है कि मुंबई के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ की टीम को 183 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला था। लखनऊ की टीम महज 101 रन के स्कोर पर ही आउट हो गई।
हालांकि इस हार से गंभीर सहित तमाम खिलाड़ियों को निराशा जरुर हुई होगी। केएल राहुल चोट के कारण बाहर हो गए थे। इसके बाद क्रुणाल पांड्या की कप्तानी में इस टीम ने धाकड़ खेल का प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ़ में जगह बनाई। गंभीर और कोहली का झगड़ा भी इस सीजन काफी सुर्ख़ियों में रहा।
मुंबई इंडियंस ने लखनऊ से पिछले सभी मैचों का बदला ले लिया। मुंबई इंडियंस ने लखनऊ के खिलाफ आईपीएल इतिहास में पहली जीत दर्ज की। इससे पहले खेले गए सभी तीन मैचों में लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने मुंबई इंडियंस को पराजित किया था। इस बार मुंबई ने बजाई मारी।
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने 182 रन बनाये। खास बात यह रही कि किसी भी बल्लेबाज की तरफ से फिफ्टी देखने को नहीं मिली। कैमरन ग्रीन ने सबसे ज्यादा 41 रनों की पारी खेली। इसके बाद लखनऊ की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने 5 विकेट लेकर तहलका मचा दिया। प्लेऑफ़ में किसी भी गेंदबाज द्वारा पहली बार पांच विकेट झटके गए हैं। मधवाल के सामने लखनऊ के बल्लेबाज एक-एक कर आउट होते चले गए। आकाश मधवाल इस मुकाबले के बात रातों-रात हीरो बन गए।












Click it and Unblock the Notifications