Aaj Ka IPL Match: लखनऊ ने मुंबई को पांच रन से हराया, मोहसिन-स्टोइनिस रहे जीत के हीरो
Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस को लखनऊ के खिलाफ 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा है।

LSG vs MI, 63rd Match, Indian Premier League 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 रन से दमदार जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही लखनऊ ने प्लेऑफ की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं। 178 रनों का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। मोहसिन खान ने मुंबई को अंतिम ओवर में 11 रन बनाने से रोक दिया। ईशान किशन ने टीम के लिए दमदार अर्धशतक जड़ने का काम किया।
मुंबई की ठोस शुरुआत: कठिन पिच पर 178 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने अच्छी शुरुआत की। टीम के सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने लखनऊ के गेंदबाजों का संभलकर सामना किया। दोनों ही बल्लेबाजों ने बड़ा शॉट लगाने के लिए खराब गेंदों का इंतजार किया। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी हुई।
ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक: ईशान किशन 39 गेंद पर 59 रन बनाने में सफल रहे। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। ईशान किशन की दमदार पारी की बदौलत मुंबई की टीम गेम में बनी रही। रोहित शर्मा के साथ मिलकर ईशान किशन ने टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाने काम किया।
रोहित की शानदार बल्लेबाजी: ईशान किशन के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने भी शानदार बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा 25 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। रवि बिश्नोई की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में रोहित शर्मा अपना विकेट गंवा बैठे।
रवि विश्नोई ने झटके दो बड़े विकेट: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए रवि विश्नोई ने इस मुकाबले में दो बड़े विकेट झटकने में सफलता हासिल की। रवि बिश्नोई ने पहले रोहित शर्मा को दीपक हुड्डा के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद ईशान किशन भी रवि बिश्नोई की गेंद पर नवीन उल हक को अपना कैच दे बैठे।
लखनऊ ने बनाए 177 रन: इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने तीन विकेट पर 177 रन बनाए थे। लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 89 रन की पारी मार्कस स्टोइनिस ने खेलने का काम किया। इसके अलावा कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 49 रन का योगदान दिया।
लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, स्वप्निल सिंह, मोहसिन खान।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वधेरा, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल।












Click it and Unblock the Notifications