LSG vs GT: 'ऑरेंज कैप के लिए खेलो और टीम को हराओ,' केएल राहुल को फैन्स ने किया जमकर ट्रोल
LSG vs GT: केएल राहुल मैच फिनिश करने के लिए खेलते हुए अंतिम ओवर में आउट हो गए। फैन्स की तरफ से बड़ी प्रतिक्रियाएं आई हैं।

LSG vs GT Match: केएल राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अर्धशतकीय पारी तो खेली लेकिन जीत दिलाने में असफल रहे। टीम को हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स आसान जीत की तरफ बढ़ते हुए हार गई। राहुल का धीमा अर्धशतक काम नहीं आया। (Photo: LSG/Twitter)
गुजरात की तरफ से लखनऊ को 136 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन वे इसे हासिल करने में नाकाम रहे। एक समय ऐसा था जब लखनऊ की टीम 14 ओवरों में 105 रन बनाकर आसान जीत की तरफ अग्रसर थी। इसके बाद गुजरात के गेंदबाजों ने मामला मुश्किल कर दिया। केएल राहुल की स्ट्राइक रेट खराब हो गई।
केएल राहुल ने 6 गेंदों तक अपना खाता नहीं खोला था। इसके बाद उन्होंने 38 गेंदों में अपना अर्धशतक जमा दिया। वहां से अच्छे टच में होने के बाद वह फिर से स्ट्राइक रेट के मामले में पीछे रह गए। राहुल 61 गेंदों का सामना करते हुए 68 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। मैच नाटकीय अंदाज में पलट गया।
अंतिम ओवर में लखनऊ को जीतने के लिए 12 रन चाहिए थे। मोहित शर्मा ने राहुल और मार्कस स्टोइनिस को लगातार गेंदों पर आउट कर दिया। इसके बाद इस ओवर में दो बल्लेबाज रन आउट हो गए। मोहित शर्मा ने सिर्फ 4 ही रन खर्च किये और गुजरात यह मैच 7 रनों के अंतर से जीत गई।
केएल राहुल मैच समाप्त करने के उद्देश्य से क्रीज पर बने रहे लेकिन वह तेज खेलने में विफल रहे और लखनऊ की हार इस वजह से हुई। लखनऊ की पराजय के बाद ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। फैन्स ने इस हार के लिए सीधे तौर पर केएल राहुल की धीमी पारी को ही जिम्मेदार माना।
गुजरात के लिए हार्दिक पांड्या ने फिफ्टी जमाई। उन्होंने 50 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन बनाये। गुजरात ने 135 रन बोर्ड पर लगाये और बाद में गेंदबाजों ने अपना काम कर दिया। धीमे विकेट पर हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था।












Click it and Unblock the Notifications