LSG vs GT: केएल राहुल की धीमी पारी टीम को ले डूबी, जीते हुए मैच में लखनऊ की हार

LSG vs GT Match Score: केएल राहुल ने अर्धशतक जमाया लेकिन उनकी पारी में तेजी देखने को नहीं मिली। मुकाबला अंतिम ओवर तक चला गया।

LSG vs GT

LSG vs GT Match Score: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उनके ही घर में जाकर मात दे दी। लखनऊ जीत के करीब जाकर मैच हार गई। केएल राहुल का धीमा अर्धशतक काम नहीं आया। अगर वह थोड़ा तेज खेलते तो टीम को जीत मिल सकती थी। गुजरात के 135 रनों के जवाब में लखनऊ ने 128 रन बनाये।

टॉस जीतकर गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। हालांकि यह फैसला गलत साबित हो गया। गुजरात के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल खाता खोले बिना आउट होकर चलते बने। उनके बाद हार्दिक पांड्या और रिद्धिमान साहा ने पारी को संभाला।

पांड्या और साहा ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। साहा 47 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद अभिनव मनोहर 3 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। इन सबके बीच हार्दिक पांड्या क्रीज पर टिककर खेले और एक शानदार फिफ्टी जड़ने में सफल रहे।

पांड्या ने 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 50 गेंदों में 66 रनों की पारी खेलते हुए गुजरात टाइटंस का स्कोर 100 के पार पहुंचाने में मदद की। डेविड मिलर का बल्ला नहीं चला। वह 12 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह धीमे विकेट पर गुजरात की टीम ने 6 विकेट पर 135 रनों का स्कोर खड़ा किया। क्रुणाल पांड्या और स्टोइनिस ने लखनऊ के लिए 2-2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए लखनऊ के लिए काइल मेयर्स और केएल राहुल ने धमाकेदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े। मेयर्स इस 24 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद क्रुणाल पांड्या और राहुल के बीच भागीदारी हुई। राहुल ने 6 गेंदों तक खाता नहीं खोला लेकिन 38 गेंदों में फिफ्टी जमा दी।

क्रुणाल पांड्या 23 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन राहुल क्रीज पर बने रहे। अंत में राहुल धीमे हो गया और मैच आखिरी ओवर तक चला गया। 6 गेंदों में लखनऊ को 12 रन चाहिए थे। इस दौरान राहुल 61 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद स्टोइनिस आते ही आउट हो गए और मैच लखनऊ से दूर चला गया। मोहित शर्मा के इस ओवर में 4 रन आये। दो रन आउट सहित 4 विकेट गिरे। लखनऊ 7 विकेट पर 128 रन तक पहुँच पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+