LSG vs GT: 'अब पता चला फिनिशर की जरुरत क्यों होती है?', गौतम गंभीर को धोनी के फैंस ने दिखाया आईना
Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans, gautam gambhir: लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात के खिलाफ अपने घर पर एक जीता हुआ मुकाबला गंवा दिया है। जिसके बाद फैंस लगातार गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

LSG vs GT, 30th Match, Indian Premier League 2023: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने सबको हैरान करते हुए एक लो स्कोरिंग मैच को डिफेंड कर लिया। 136 रनों का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम को गुजरात के गेंदबाजों ने 20 ओवर में 128 के स्कोर पर ही रोक दिया।
केएल राहुल हो रहे ट्रोल: लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 रनों से हार मिलने के साथ ही टीम के कप्तान केएल राहुल फैंस के निशाने पर आ गए। केएल राहुल ने अर्धशतक लगाया, लेकिन वह आखिरी ओवर में आउट होकर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद लखनऊ की टीम एक हारा हुआ मुकाबला गंवा बैठी।
गौतम गंभीर हुए मायूस: केएल राहुल के आउट होते ही कैमरे का फोकस गौतम गंभीर की तरफ गया। गौतम गंभीर केएल राहुल से खासा निराश नजर आ रहे थे। हालांकि, इस दौरान उन्होंने मुंह से कुछ नहीं बोला, लेकिन उनके चेहरे का हाव भाव सबकुछ बयां कर रहा था। गंभीर टीम से इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे।
गौतम गंभीर भी फैंस के निशाने पर: टीम के कोच गौतम गंभीर भी इस हार के बाद फैंस के निशाने पर आ गए हैं। कुछ फैंस गंभीर की आलोचना भी कर रहे हैं। मैच के बाद का गंभीर का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस केएल राहुल और गौतम गंभीर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
धोनी पर उठाते रहे हैं सवाल: गौतम गंभीर धोनी के वर्ल्ड कप में विनिंग छक्के पर कई बार सवाल उठा चुके हैं। अब धोनी के फैंस ने धोनी के उस छक्के को याद दिलाते हुए बताया कि अब पता चला कि टीम में फिनिशर की जरूरत क्यों होती है? कई फैंस गंभीर के खिलाफ सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहे हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, नवीन उल हक, अमित मिश्रा, आवेश खान, रवि बिश्नोई।
गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications