IPL 2023: लखनऊ सुपरजायंट्स की 'जान' स्टोइनिस की अंगुली में लगी चोट, होगा स्कैन, अगला मैच खेलेंगे या नहीं?

IPL in Hindi: पंजाब किंग्स के खिलाफ एलएसजी की धमाकेदार जीत में हीरो साबित हुए मार्कस स्टोइनिस अपनी चोटिल अंगुली के साथ मैदान छोड़कर चले गए। अंगुली डिसलोकेट बताई जा रही है।

Marcus Stoinis

IPL 2023 लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) एक बहुत ही अहम खिलाड़ी है। उन्होंने 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में अपनी टीम को जिताने में काफी जबरदस्त भूमिका निभाई थी। ऑलराउंडर ने 40 गेंदों पर 72 रन बनाए और फिर शिखर धवन का महत्वपूर्ण विकेट भी लिया जो पहले ही ओवर में आया।

हालांकि वे अपनी गेंदबाजी अगले ओवर में पूरी नहीं कर सके और उन्हें बाद में मैदान भी छोड़ना पड़ा क्योंकि अथर्व तैद के एक शॉट को रोकने के प्रयास में वे अपनी उंगली को चोटिल करा बैठे। यह उनकी लेफ्ट इंडेक्स फिंगर है जो डिसलोकेट बताई जा रही है। स्टोइनिस मैदान में दर्द से कराते हुए देखे गए। फीजियो ने शुरुआती ट्रीटमेंट किया लेकिन बाद में उनको मैदान से बाहर ले जाया गया।

स्टोइनिस को गेम के बाद प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया जिसके बाद उन्होंने कहा कि, चोट थोड़ी सी बेहतर है लेकिन अभी स्थिति कुछ ऐसी ही है हम बाद में स्कैन कराएंगे।

बता दें डिसलोकेटे फिंगर के बावजूद स्टोइनिस से अगला मैच खेलने की उम्मीद की जा रही है क्योंकि यह फिलहाल कोई बहुत गंभीर चोट नहीं दिखाई दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स भी इसी अनुसार हैं कि स्टोइनिस अगला मुकाबला खेलेंगे जो 1 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होगा।

Recommended Video

      IPL 2023: Marcus Stoinis की तूफानी पारी से Lucknow का सबसे बड़ा स्कोर, PBKS vs LSG | वनइंडिया हिंदी

      33 साल के ऑलराउंडर कमाल की फॉर्म में है और अब उनको बल्लेबाजी में नंबर 4 के लिए भी भेजा जा रहा है। वे गेंदबाजी में पहला ओवर डाल रहे हैं जो बताता है कि एक ऑलराउंडर के तौर पर वे अपनी टीम के लिए कितने जबरदस्त पैकेज है।

      आईपीएल 2023 के 8 मैचों में वे अब तक 31 की औसत से 216 रन बना चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 155.40 रहा है। इतना ही नहीं वे 5 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं। अपने खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के चलते लखनऊ की टीम अंक तालिका में 10 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद है। लोग स्टोइनिस और निकोलस पूरन की जोड़ी को पसंद भी कर रहे हैं। खासकर सोशल मीडिया पर यह जोड़ी सुपरहिट है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+