IPL 2023: पंजाब किंग्स के लिए अच्छी खबर, जल्द होगी रबाडा और लिविंगस्टोन की वापसी, जानें लेटेस्ट अपडेट
पंजाब किंग्स ने 16वें सीजन में दूसरी जीत अपने नाम कर ली है। पंजाब अब और अधिक मजबूत होने जा रही है। अगले हफ्ते से आलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन भी शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही तेज गेंदबाज कगिसो रबाडाभी उपलब्ध रह सकते हैं।

IPL 2023, Punjab Kings: पंजाब किंग्स ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 रन से करीबी जीत के साथ ही सीजन में लगातार दूसरी जीत अपने नाम कर ली है। पंजाब अब और अधिक मजबूत होने जा रही है। खबर है कि टीम में अगले हफ्ते से आलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन भी शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) भी अगले मैच से पंंजाब किंग्स के लिए उपलब्ध रह सकते हैं। अगर ये दोनों खिलाड़ी अगले मुकाबले तक उपलब्ध हो जाते हैं, तो टीम को काफी मजबूती मिल सकती है।
अगल हफ्ते टीम से जुड़ सकते हैं लियाम लिविंगस्टोन
इनसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब किंग्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि 'लियाम लिविंगस्टोन के एनओसी के साथ कोई समस्या नहीं है। वह रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और अगले हफ्ते टीम से जुड़ेंगे।' रबाडा हमारे साथ हैं, कोई चोट या कार्यभार की चिंता नहीं है।' दरअसल, लियाम लिविंगस्टोन ने चोट लगने के बाद से दिसंबर 2022 से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूरी बना ली थी।
रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं लियाम लिविंगस्टोन
लियाम लिविंगस्टोन ने दिसंबर 2022 से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। वह अभी भी रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और अगले सप्ताह टीम में शामिल होने की उम्मीद है। लिविंगस्टोन के आईपीएल 2023 में खेलने के लिए ईसीबी से मंजूरी मिलने की उम्मीद है। पीबीकेएस ने आईपीएल 2022 की नीलामी में लियाम लिविंगस्टोन पर 11.5 करोड़ रुपये खर्च किए। वह टीम के लिए दूसरे प्रमुख रन-स्कोरर थे, जिन्होंने 182.08 की शानदार स्ट्राइक रेट से 437 रन बनाए।
रबाडा ने पिछले आईपीएल में लिए थे 23 विकेट
रबाडा ने हाल ही में नीदरलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में भाग लिया और इस सप्ताह के शुरू में ही भारत पहुंचे। दक्षिण अफ्रीका का तेज गेंदबाज 9 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगले मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। रबाडा पिछले साल पंजाब के तेज गेंदबाज थे, जिन्होंने सिर्फ 13 मैचों में 23 विकेट लिए थे। वहीं दूसरी ओर भानुका राजपक्षे भी फिट हैं और हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उनके उपलब्ध रहने की संभावना है।
पंजाब किंग्स आईपीएल 2023 टीम
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायदे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कागिसो रबाडा , राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़, सैम कुरेन, विद्वत कावेरप्पा, मोहित राठी, शिवम सिंह, सिकंदर रजा, हरप्रीत भाटिया।












Click it and Unblock the Notifications