IPL: राहुल तेवतिया बोले- गुजरात टाइटंस के लिए मैच खत्म करना बन चुकी है आदत, जानें बल्लेबाज ने और क्या-क्या कहा
IPL 2023: आईपीएल के 18वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को सात विकेट से हरा दिया।इस बीच गुजरात के बल्लेबाज राहुल तेवतिया ने एक वीडियो पोस्ट में बताया कि टीम के लिए विजयी रन बनाना उनकी आदत बन गई है।

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में गुजरात टाइटंस ने शानदार शुरुआत की है। गुजरात ने चार में से तीन मुकाबले जीत लिए हैं, कप्तान हार्दिक पांड्या की टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर विराजमान है। आईपीएल के 18वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के सामने पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा, जहां गुजरात ने आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर पंजाब किंग्स के खिलाफ एक शानदार जीत के साथ मैच का अंत किया। इस प्रदर्शन के साथ ही राहुल तेवतिया ने आईपीएल में बतौर फिनिशर अपनी भूमिका मजबूत कर ली है।
टीम के लिए विजयी रन बनाना आदत बन गई है- राहुल तेवतिया
दरअसल, पंजाब के खिलाफ मैच जीतने के बाद, जब गुजरात की टीम वापस लौट रही थी, उस दौरान गुजरात के बल्लेबाज अभिनव मनोहर ने टीम के साथ वीडियो ब्लॉग बनाने की कमान संभाली और गुजरात के खिलाड़ियों के साथ एक निजी चार्टर्ड विमान में उन्होंने मजेदार बातचीत की। वीडियो में उन्होंने जब राहुल तेवतिया के प्रदर्शन को लेकर उनकी सराहना की तो बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बिना किसी हिचक के कहा कि टीम के लिए विजयी रन बनाना उनकी आदत बन गई है।
रोचक मुकाबले में राहुल तेवतिया ने दिलाई जीत
मोहाली में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात ने छह विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। पंजाब के 154 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस सीजन गुजरात की यह तीसरी जीत है। मुकाबला उस वक्त रोचक हो गया था, जब गुजरात को जीत के लिए आखिरी ओवर में सात रन की जरूरत थी। 19वां ओवर कराने आए अर्शदीप सिंह ने बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल और डेबिड मिलर के हाथ बांधकर रखे और ओवर में सिर्फ छह रन दिए थे।
Recommended Video
16 अप्रैल को खेला जाएगा गुजरात का अगला मैच
अगले ओवर में सैम करन ने गिल को आउट कर दिया। इसके बाद करन की लगातार दो यॉर्कर पर और डेविड मिलर ने किसी तरह दो रन पूरे किए। अब क्रीज पर थे राहुल तेवतिया, जिन्होंने पांचवीं गेंद को शार्ट फाइन लेग के ऊपर से चौके के लिए निकालकर गुजरात को एक गेंद शेष रहते छह विकेट से जीत दिला दी। अगला मैच रविवार, 16 अप्रैल को गुजरात और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications