IPL 2023 में सबसे ज्यादा बार 'डक' पर आउट होने वाले बल्लेबाज बने जोस बटलर, 2022 में जीती थी ऑरेंज कैप

IPL 2023: पंजाब के खिलाफ मैच में जोस बटलर को धर्मशाला में कैगिसो रबाडा को शून्य पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया गया। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज इस सीजन में रिकॉर्ड 5वीं बार बिना कोई रन बनाए आउट हो गए।

jos buttler

Most ducks in a IPL season Jos Buttler: आईपीएल 2023 में इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर का खराब फॉर्म लगातार जारी है। राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज लगातार तीसरी बार डक पर आउट हुए हैं। धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ आरआर के 'करो या मरो' के मैच में बटलर 0 पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। यह लगातार तीसरी बार है, जब बटलर शून्य रन पर आउट हुए हैं।

दरअसल, एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब के 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआर को बटलर के आउट होने से बड़ा झटका लगा। जोस बटलर दूसरे ओवर में ही दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। आईपीएल 2023 से पहले बटलर के नाम पिछली 85 पारियों में सिर्फ एक बार 0 रन पर आउट हुए थे।

इस सीजन सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट हुए बटलर
इसके बाद बटलर के खराब प्रदर्शन का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ कि वे आखिरी 10 आईपीएल पारी में 5 बार डक पर आउट हुए। इसके साथ ही जोस बटलर के नाम कभी न याद किया जाने वाला रिकॉर्ड भी जुड़ गया है, आईपीएल इतिहास में बटलर एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जो एक सीजन में 5 या उससे ज्यादा बार शून्य पर आउट हुए हैं।

जोस बटलर इस सीजन 11 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शून्य पर आउट हुए। इसके बाद 14 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीरो पर आउट हो गए और अब 19 मई को पंजाब के खिलाफ उन्होंने जीरो पर लगातार आउट होने की हैट्रिक लगा दी।

यह जोस बटलर का आईपीएल 2023 सीजन का 5वां डक था। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सर्वाधिक नो-स्कोर का रिकॉर्ड बनाया है। बटलर ने आईपीएल में 2016 और 2022 के बीच केवल एक बार डक पर आउट हुए थे।

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज

  1. जोस बटलर- राजस्थान रॉयल्स के लिए 2023 में 5 बार डक आउट
  2. हर्शल गिब्स- डेक्कन चार्जर्स के लिए 2009 में 4 बार डक आउट
  3. मिथुन मन्हास- 2011 में पुणे वारियर्स के लिए 4 बार डक आउट

बटलर ने 2022 में ऑरेंज कैप जीती
हालांकि, ये अलग बात है कि शून्य पर आउट होने के बाद भी जोस बटलर ने 14 मैचों में 392 रन बनाए हैं, इसके अलावा बटलर ने सीजन में 4 अर्धशतक लगाए हैं। बटलर ने आईपीएल 2022 में ऑरेंज कैप जीती, इस दौरान उन्होंने 4 शतक लगाए और 863 रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स के पिछले सीजन के फाइनल में पहुंचने के लिए बटलर की फॉर्म अहम थी। 2023 में 392 रन अभी भी बटलर का बल्ले से आईपीएल का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। दूसरी ओर बटलर के सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल का आईपीएल में शानदार प्रदर्शन रहा है।

मुंबई के इस युवा बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में अपनी दबंग फॉर्म जारी रखी, 13 मैचों में 675 रन बनाए, जो एक आईपीएल सीजन में किसी भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+