LSG vs PBKS: लखनऊ और पंजाब के मैच में बल्लेबाजों को नहीं टिकने देंगे ये 3 गेंदबाज, ले सकते हैं सबसे अधिक विकेट

IPL 2023: आज यूपी की राजधानी के इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच जबरदस्त मुकाबला होना है। फिलहाल, लखनऊ ने चार मैचों में से तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

LSG vs PBKS

IPL 2023, PBKS vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग के 21वें मैच में 15 अप्रैल यानी आज इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाइंट्स की भिड़ंत पंजाब किंग्स से होगी। लखनऊ ने चार मैचों में से तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब को 4 मैचों में दो में ही जीत मिली है। शुरुआती मैचों में दो जीत दर्ज करने के बाद पंजाब किंग्स को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं आज के मैच में कौन तीन गेंदबाज सबसे अधिक विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

मार्क वुड एक बार फिर दिखा सकते हैं अपना कमाल
लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मार्क वुड विकेट चटकाने के मामले में फिलहाल शानदार काम कर रहे हैं। वुड ने इस सीजन के अब तक कुल 9 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। फिलहाल, एलएसजी का ये तूफानी गेंदबाज पर्पल कैप की रेस में तीसरे स्थान पर विराजमान है। पूरी उम्मीद है कि वुड आज न सिर्फ पर्पल लिस्ट में अपना नाम पहले स्थान पर पहुंचाने की कोशिश करेंगे, बल्कि टीम के लिए विकेट चटकाने में भी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

पंजाब किंग्स की जीत में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं अर्शदीप सिंह
पंजाब किंग्स की टीम में शामिल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए आईपीएल का 16वां सीजन बेहद शानदार रहा है। पंजाब के चार मैचों में सिंह के नाम सात विकेट हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि ये गेंदबाज एक बार फिर अपनी बॉलिंग से लखनऊ के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

ये भी पढ़ें- LSG vs: PBKS: लखनऊ बनाम पंजाब के बीच आज कांटे की टक्कर, जानें इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट


Recommended Video

    IPL 2023: Wriddhiman Saha ने DRS लेकर पलटा मैच, कोई नहीं मान रहा था खिलाड़ी की बात | वनइंडिया हिंदी

    रवि बिश्नोई कर सकते हैं शानदार वापसी
    आईपीएल के इस सीजन में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई 6 विकेट चटका चुके हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ रवि बिश्नोई ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटक लिए थे। बिश्नोई की लेग स्पिन पर फंसने के बाद अक्सर खिलाड़ियों को पवेलियन लौटना पड़ता है। बिश्नोई ने साल 2020 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक कुल 39 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 42 विकेट लिए हैं। पिछले आईपीएल सीजन में बिश्नोई ने 14 मैच में 12 विकेट चटकाए थे। ऐसे में उम्मीद है कि आज भी ये युवा गेंदबाज लखनऊ के लिए कमाल कर सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+