IPL 2023: 'आयुष बदोनी से ट्रेनिंग ले लो राहुल...', जानिए ऐसा क्यों कह रहे हैं लोग?

DC vs LSG: आय़ुष बदोनी ने अपने खेल से लोगों को काफी प्रभावित किया है और इसी कारण लोग सशोल मीडिया पर उनके जमकर कसीदे पढ़ रहे हैं।

Ayush Badoni

Ayush Badoni : आईपीएल के 16वां सीजन की शुरुआत धमाकेदार हो चुकी है, लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक आयुष बदोनी ने शानदार प्रदर्शन किया। नंबर 7 पर आकर जिस तरह से उन्होंने चेतन सकारिया की लगातार दो गेदों में छक्के जड़े उसने उनके तेवर को खुद बा खुद बयां कर दिया, उनके स्ट्रोक पर लोग तो झूमे ही साथ ही दिग्गज भी उनकी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाए।

खेल का रोमांच चरम स्तर पर पहुंचा दिया

दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में सात गेंदों में उन्होंने दो छक्के और एक चौका मारकर खेल का रोमांच चरम स्तर पर पहुंचा दिया था हालांकि कोई उम्मीद नहीं कर रहा था कि उन्हें नंबर सात पर उतारा जाएगा । इस बात के लिए सोशल मीडिया पर लोग लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल को ट्रोल भी कर रहे हैं तो कुछ लोगों ने उन्हें अपना खेल सुधारने के लिए आयुष से ट्रेनिंग लेने की बात भी कह दी है। इस वक्त सोशल मीडिया पर #AyushBadoni ट्रेंड भी कर रहा है।

बुरे फार्म से गुजर रहे हैं केएलराहुल

दरअसल पिछले कुछ वक्त से केएल राहुल अपने खराब फार्म से गुजर रहे हैं और इसी कारण वो लोगों के निशाने पर हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से ही केएल राहुल की फार्म लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है, पाकिस्तान, नीदरलैंड, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के दौरे पर भी केएल राहुल ने खेल प्रेमियों को निराश किया था तो वहीं आईपीएल 2023 के दो मैचों में भी उनका बल्ला अभी तक चला नहीं है। दिल्ली के खिलाफ वो मात्र 12 गेंदों पर 8 रन बना पाए थे तो वहीं चेन्नई के खिलाफ वह 18 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए थे।

आयुष की तुलना एबी डिविलियर्स से

आपको बता दें कि बदोनी ने आईपीएल केपिछले ही सीजन में जता दिया था कि उन्हें बहुत दूर जाना है। अपने धमाकेदार और आक्रामक खेल से लोगों का मन जीतने वाले आयुष की तुलना लोग एबी डिविलियर्स से करते हैं और इसी कारण उसे 'मिस्टर AB BABY' कहते हैं तो वहीं मीडिया ने उन्हें 'मिस्टर 360' का नाम दे दिया है।

20 लाख में खरीदा

आय़ुष बदोनी ने अभी तक एक भी 'फर्स्ट क्लास' क्रिकेट नहीं खेला है। वो आईपीएल के 7 मैचों में अब तक 120 रन बना चुके हैं। सबसे खास बात ये है कि ये जांबाज प्लेयर तीन बार IPL ऑक्शन में शामिल रहा लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था लेकिन पिछले सीजन में लखनऊ ने इन्हें 20 लाख में खरीदा था और बदोनी ने अपने खेल से जता दिया कि उन्हें खरीदकर कोई गलती नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+