KKR vs RR, Toss: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मैच विनर की वापसी, जानें प्लेइंग 11

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals, Toss Updates: कोलकाता नाइटराइडर्स आईपीएल के अंतिम के मुकाबलों में कमाल का प्रदर्शन कर रही है। राजस्थान के खिलाफ भी टीम जीत दर्ज करना चाहेगी।

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals

KKR vs RR, 56th Match, Indian Premier League 2023: कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। केकेआर की कोशिश राजस्थान के सामने बड़ा लक्ष्य रखने की होगी। राजस्थान की टीम में ट्रेंट बोल्ट की वापसी हुई है।

दोनों के लिए जीत जरूरी: राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच बेहद अहम है। दोनों ही टीमों ने अब तक अपने 11-11 मैचों में 5 जीत हासिल की हैं। ऐसे में आज हारने वाली टीम का आईपीएल 2023 का सफर लगभग समाप्त हो जाएगा। राजस्थान की टीम पिछली गलतियों को दोहराने से बचना चाहेगी।

केकेआर की दमदार वापसी: केकेआर के लिए सीजन का आगाज पंजाब किंग्स के हाथों हार के साथ हुआ था। लेकिन अब टीम ने लय पकड़ ली है। केकेआर ने पिछले दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स को हराया है। केकेआर राजस्थान को हराकर जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी।

केकेआर का पलड़ा भारी: हेड टू हेड में भी केकेआर का पलड़ा राजस्थान पर भारी दिखाई पड़ता है। आईपीएल में दोनों टीमें अब तक कुल 26 मैच खेलने में सफल हुई है। इन मैचों में केकेआर ने 14 और राजस्थान ने 12 जीत हासिल की है। ईडन गार्डन में दोनों टीमें ने 8 मैच खेले हैं, जिसमें केकेआर ने 6 में और राजस्थान ने सिर्फ 2 मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में केकेआर का पलड़ा राजस्थान पर भारी दिखाई पड़ रहा है।

स्पिनर्स के बीच जंग: केकेआर और राजस्थान के पास कई स्पिनर्स हैं। ऐसे में यह मुकाबला स्पिनर्स के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। वरुण चक्रवर्ती और सुयश शर्मा ने केकेआर के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है। वहीं आर अश्विन और युजवेंद्र चहल की जोड़ी ने भी राजस्थान की जीत में अहम रोल अदा किया है।

ऐसे देखें लाइव मैच: राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच होने वाला यह मुकाबला आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के ज़रिए टीवी पर लाइव देख सकते हैं। जबकि मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर मैच को जियो सिनेमा के एप और वेबसाइट पर फ्री में देखा जा सकता है। दोनों टीमों के ट्विटर हैंडल पर भी मैच के अपडेट्स दिए जाएंगे।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन- रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, अनूकुल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जो रूट, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, केएम आसिफ, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+