KKR vs RCB: शार्दुल ठाकुर की धुआंधार बैटिंग, 20 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, किंग खान ने जमकर मनाया जश्न
Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore shardul thakur: कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को हैरान करने का काम किया है।

KKR vs RCB, 9th Match, Indian Premier League 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शार्दुल ठाकुर ने महज 20 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाने का काम किया। शार्दुल मुश्किल समय में बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे और काउंटर अटैक करते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
तूफानी अंदाज में जड़ दिया अर्धशतक
शार्दूल जब बल्लेबाजी के लिए उस समय टीम का स्कोर 89 पर 5 विकेट था। केकेआर के विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। केकेआर के लिए मैच में वापसी करना बेहद मुश्किल दिखाई पड़ रहा था। लेकिन शार्दुल ने मैच को पूरी तरह से पलट दिया और सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया। शार्दुल ने आरसीबी के सभी गेंदबाजों पर जमकर हल्ला बोला।
किंग खान ने भी मनाया बैटिंग का जश्न
शार्दुल ठाकुर की बल्लेबाजी को देख स्टैंड में मौजूद केकेआर के मालिक शाहरुख खान भी बेहद खुश नजर आए। वह शार्दुल ठाकुर की हर शॉट्स पर तालियां बजाते हुए नजर आए। शाहरुख खान के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला भी लॉर्ड ठाकुर की बल्लेबाजी का जमकर आनंद उठाया। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। जिस पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
शार्दुल और रिंकू ने बदला मैच
आरसीबी के खिलाफ केकेआर के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आ रहे थे। लेकिन शार्दुल ठाकुर और रिंकू सिंह ने महज 45 गेंदों में 100 से अधिक रनों की साझेदारी कर केकेआर को मैच में आगे कर दिया। रिंकु सिंह 32 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हो गए। शार्दुल ठाकुर ने 20 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। आरसीबी का कोई भी गेंदबाज ठाकुर को रोकने में सफल नहीं रहा। मोहम्मद सिराज से लेकर हर्षल पटेल तक सबके खिलाफ ठाकुर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। ठाकुर आखिरी ओवर में 29 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हुए।












Click it and Unblock the Notifications