Aaj Ka IPL Match: 1 रन से मिली हार, बाहर हुई केकेआर, लखनऊ ने किया क्वालीफाई, रिंकू ने जीता दिल

Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants: रिंकू सिंह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद केकेआर की टीम लखनऊ के खिलाफ जीत हासिल करने में नाकाम रही।

Kolkata Knight Riders

KKR vs LSG, 68th Match, Indian Premier League 2023: केकेआर के खिलाफ एक अहम मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही लखनऊ की टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। अब एक जगह के लिए चार टीम राजस्थान, मुंबई, आरसीबी और पंजाब के बीच लड़ाई जारी है।

केकेआर की अच्छी शुरुआत: लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम को जेसन रॉय और वेंकटेश अय्यर ने अच्छी शुरुआत दिलाई। जेसन रॉय और वेंकटेश अय्यर ने पहले ओवर से ही तेज गति से रन बनाने का काम किया। दोनों ही बल्लेबाजों ने पांच ओवर में ही अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को एक ठोस शुरुआत दिला दी। वेंकटेश अय्यर 15 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए।

रिंकू सिंह ने बनाए 67 रन: केकेआर को अंतिम तीन गेंदों में जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी। केकेआर के लिए रिंकू सिंह ने दो चौके और एक छक्का लगाकर टीम को काफी नजदीक पहुंचा दिया। रिंकू सिंह ने 33 गेंदों में 67 रन बनाने का काम किया। केकेआर की टीम 20 ओवर में 175 रन ही बना सकी।

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई टीम: जबरदस्त शुरुआत के बाद केकेआर की टीम लड़खड़ा गई। वेंकटेश अय्यर के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज साझेदारी बनाने में सफल नहीं हो सका। कप्तान नीतीश राणा 10 गेंद में आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं जेसन रॉय 28 गेंद में 45 रन बनाने का काम किया।

आंद्रे रसेल ने किया निराश: केकेआर और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के बीच क्वाटर्रफाइनल मैच में आंद्रे रसेल के बल्ले से रनों की उम्मीद थी। लेकिन रसेल ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस को खासा निराश किया। आंद्रे रसेल 9 गेंदों में 7 रन बनाकर रवि विश्नोई की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

निकोलस पूरन ने खेली जबरदस्त पारी: लखनऊ के लिए निकोलस पूरन ने कमाल की पारी खेली। निकोलस पूरन ने 28 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक लगाया। वह 30 गेंदों पर 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की। पूरन का यह इस सीजन में दूसरा अर्धशतक है।

लखनऊ ने बनाए 176 रन: ईडन गार्डन स्टेडियम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 176 रन बनाए। लखनऊ की आधी टीम महज 73 के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद निकलोस पूरन मैदान पर आकर जबरदस्त तरीके से बल्लेबाजी की।

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), करण शर्मा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), आयुष बडोनी, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+