KKR vs GT: केकेआर की टीम से जेसन रॉय बाहर, गुजरात टाइटंस करेगी गेंदबाजी
KKR vs GT: केकेआर की टीम में बदलाव किया गया है। गुजरात टाइटंस की टीम में परिवर्तन नहीं किया गया है।

KKR vs GT: केकेआर के खिलाफ मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। मौसम को देखते हुए पांड्या ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। गुजरात टाइटंस की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
केकेआर के कप्तान नितीश राणा ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेने वाले थे। टीम में एक बदलाव भी है। जेन्स रॉय की पीठ में समस्या है। उनकी जगह टीम में गुरबाज को लाया गया है। उमेश यादव की जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है।
गुजरात टाइटंस के लेग स्पिनर राशिद खान का यह 100वां मुकाबला है। उनको टीम हडल में एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। इसके अलावा आज आंद्रे रसेल का 35वां जन्मदिन है। दोनों ही खिलाड़ियों के लिए यह एक यादगार मुकाबला है। दोनों का प्रदर्शन देखने लायक रहेगा।
घरेलू फैन्स के सामने केकेआर की टीम जीत दर्ज करने का पूरा प्रयास करेगी। केकेआर का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा नहीं रहा है। तीन मैचों में केकेआर को जीत दर्ज करने का मौका मिला है। टीम का प्रयास यही है कि जीत दर्ज करते हुए दो अहम अंक हासिल करते हुए तालिका में स्थिति मजबूत की जाए।
गुजरात टाइटंस ने इस सीजन अब तक बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। गुजरात ने 7 में से 5 मैचों में जीत दर्ज की है। 10 अंकों के साथ गुजरात की टीम इस समय तालिका में तीसरे स्थान पर है। पांड्या की टीम बेहतरीन फॉर्म में चल रही है।
केकेआर और गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
केकेआर: एन जगदीसन, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (डब्ल्यू), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (सी), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, डेविड विसे, शार्दुल ठाकुर, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (कीपर), अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल












Click it and Unblock the Notifications