KKR vs GT: गिल, मिलर, विजय शंकर के तूफानी में उड़ी केकेआर, गुजरात ने दर्ज की धमाकेदार जीत
KKR vs GT: केकेआर से मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल ने बढ़िया बैटिंग की। उनके बाद डेविड मिलर ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

KKR vs GT: गुजरात टाइटंस ने केकेआर को एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए हरा दिया। पहले खेलते हुए केकेआर ने 7 विकेट पर 179 रन बनाये। जवाब में खेलते हुए गुजरात की टीम ने 13 गेंद शेष रहते 3 विकेट पर 180 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
टॉस हारकर पहले खेलते हुए केकेआर की खराब शुरुआत रही। जगदीशन महज 19 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शार्दुल ठाकुर बिना खाता खोले आउट हो गए। वेंकटेश अय्यर भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान नितीश राणा भी 4 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।
एक छोर से विकेट गिर रहे थे लेकिन दूसरी तरफ से केकेआर के लिए ओपनर बल्लेबाज गुरबाज टिके रहे। उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। गुरबाज ने 39 गेंदों का सामना करते हुए 81 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और 5 चौके जमाए।
अंत में रसेल का बल्ला भी बोला। अपने 35वें जन्मदिन पर रसेल ने 19 गेंदों का सामना करते हुए 34 रनों की पारी खेली। 3 छक्के और 2 चौके रसेल के बल्ले से देखने को मिले। इस तरह केकेआर ने 7 विकेट पर 179 रनों का स्कोर खड़ा किया। गुजरात के लिए मोहम्मद शमी ने 3 विकेट झटके। नूर अहमद और जोशुआ लिटल ने 2-2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए केकेआर के लिए गिल और साहा ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। साहा 10 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद आए हार्दिक पांड्या ने 26 रन बनाये। गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की लेकिन अर्धशतक से पहले 49 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
उनके बाद विजय शंकर और मिलर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की। विजय शंकर ने 24 गेंदों में नाबाद 51 रनों की पारी खेली। मिलर ने 18 गेंदों में 32 की नाबाद पारी खेली। इस तरह गुजरात ने 3 विकेट पर 180 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
केकेआर के लिए हर्षित राणा, रसेल और सुनील नारेन को एक-एक विकेट मिला। गुजरात की टीम 6 मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है और तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। प्लेऑफ़ की तरफ गुजरात तेजी से आगे बढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications